G20 Summit Day-2: राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) का समापन हो गया। रविवार को समिट का दूसरा दिन था। तीसरे चरण की बैठक के बाद भारत ने ब्राजील को अध्यक्षता सौंपी। पीएम मोदी के संबोधन के साथ ही समिट का समापन हो गया। पहला दिन कई मायनों में ऐतिहासिक रहा और इससे भी बड़ी बात यह रही कि सभी बड़े फैसलों में भारत (Bharat) की भूमिका बहुत अहम रही। बैठक के सफल आयोजन की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। यहां पढ़िए जी-20 समिट के दूसरे दिन का हर अपडेट और देखिए फोटो-वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत के पास है। इन दो दिनों में आप सभी ने बहुत सारे सुझाव दिए, प्रस्ताव रखे। हमारा कर्तव्य है कि जो सुझाव मिले हैं, उनकी एक फिर से समीक्षा की जाए, ताकि यह देखा जा सके कि उनकी प्रगति को कैसे तेज किया जा सकता है। मेरा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में हम जी-20 का एक वर्चुअल सत्र आयोजित करें। हम इस शिखर सम्मेलन में तय किए गए विषयों की समीक्षा उस वर्चुअल सत्र में कर सकते हैं। मुझे आशा है कि आप सभी वर्चुअल सत्र में जुड़ेंगे। इसके साथ, मैं जी 20 शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करता हूं।
#WATCH | G 20 in India | Prime Minister Narendra Modi says, "...As you all know India has the responsibility of G20 presidency till November 2023. In these two days, all of you gave a lot of suggestions and placed proposals. It is our duty that the suggestions we have received be… pic.twitter.com/qvdoCyKnXq
— ANI (@ANI) September 10, 2023
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता का मुद्दा भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ना चाहिए। वक्त के साथ विस्तार जरूरी है। बता दें, भारत UNSC का अस्थायी सदस्य है और हमें स्थायी सदस्य बनाए जाने की लगातार मांग उठ रही है। सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन हैं।
जी-20 समिट के दूसरे दिन हुई बैठक के बाद भारत ने ब्राजील को अध्यक्षता सौंप दी। इसके बाद पीएम मोदी ने सभी राष्ट्र प्रमुखों का संबोधन किया।
जी-20 में शामिल सभी नेता आयोजन स्थल भारत मंडपम में मौजूद हैं। अभी तीसरा सत्र चल रहा है। आज जी-20 का समापन हो जाएगा। आखिरी में पीएम मोदी का संबोधन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'बेहतर धरती के लिए जी20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा।'
#WATCH | G 20 in India | "Productive discussions at the G20 Summit for a better planet," tweets Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/UGrrYVXuyi
— ANI (@ANI) September 10, 2023
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद वियतनाम के लिए रवाना हो गए। बाइडन का यह प्रोग्राम तय था। जी-20 बैठक के पहले दिन ही दिल्ली डिक्लेरेशन जारी कर दिया गया है। यह सबसे महत्वपूर्ण था, जिस पर कल ही सबकी सहमति बन गई। इसे भी भारत की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। डिक्लेरेशन आने के बाद बाकी के कार्यक्रम औपचारिक हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, यूके के पीएम ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के राजघाट पर मौन रखा गया और पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH | G 20 in India: Prime Minister Narendra Modi, US President Joe Biden, UK PM Rishi Sunak, Australian PM Anthony Albanese, Canadian PM Justin Trudeau, Russian Foreign Minister Sergey Lavrov and other Heads of state and government and Heads of international organizations… pic.twitter.com/nmGjxJIr3s
— ANI (@ANI) September 10, 2023
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक व उनकी पत्नी ने आज सुबह 7 बजे दिल्ली के अक्षरधाम में दर्शन किए थे। देखिए उसी मौके की तस्वीरें
आगे-आगे भारत, पीछे-पीछे दुनिया, देखिए तस्वीरें
राजघाट पहुंचने के बाद सभी विश्व नेता समाधि स्थल पर रवाना हुए। इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति सबसे आगे चल रहे थे और बाकी नेता पीछे-पीछे चल रहे थे। सभी नंगे पैर थे। 2 मिनट का मौन रखने के बाद सभी ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | G 20 in India: Prime Minister Narendra Modi, US President Joe Biden, UK PM Rishi Sunak, Australian PM Anthony Albanese, Canadian PM Justin Trudeau, Premier of the People's Republic of China Li Qiang, Russian Foreign Minister Sergey Lavrov and other Heads of state and… pic.twitter.com/jKX5RnW8CV
— ANI (@ANI) September 10, 2023
राजघाट पर मेहमानों का आगमन जारी, पीएम मोदी कर रहे स्वागत
#WATCH | G-20 in India | President of the European Council Charles Michel arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/k7TxG5TmP6
— ANI (@ANI) September 10, 2023
#WATCH | G 20 in India | Japanese PM Fumio Kishida arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/2xoO5V5FUk
— ANI (@ANI) September 10, 2023
#WATCH | G 20 in India | European Commission President Ursula von der Leyen arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/8Mxdjn2Y0z
— ANI (@ANI) September 10, 2023
#WATCH | G-20 in India | Canadian PM Justin Trudeau arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/Q428nFIPzn
— ANI (@ANI) September 10, 2023
#WATCH | G-20 in India | Australian Prime Minister Anthony Albanese arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/v7GqEJJZA1
— ANI (@ANI) September 10, 2023
राजघाट के दृश्य जहां जी 20 नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अन्य प्रमुख महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं।
जी-20 समिट के पहले दिन जिन क्रम में विश्व नेता और विशेष रूप से आमंत्रित मेहमान आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे थे, उसी क्रम में आज राजघाट पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी हर मेहमान का स्वागत कर रहे हैं, उन्हें खादी से बना पटका पहनाया जा रहा है।
#WATCH | Prime Minister of Bangladesh Sheikh Hasina arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/yR9GfQzhRp
— ANI (@ANI) September 10, 2023
#WATCH | G-20 in India: Egypt’s President Abdel Fattah al-Sisi arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/ZONUrN0X87
— ANI (@ANI) September 10, 2023
#WATCH | G 20 in India | Prime Minister of Mauritius Pravind Kumar Jugnauth arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/3fbdIXXKQo
— ANI (@ANI) September 10, 2023
जी-20 में हिस्सा ले रहे मेहमानों का राजघाट पहुंचना जारी है। यहां पीएम मोदी सभी का स्वागत कर रहे हैं।
#WATCH | G 20 in India: President of Asian Development Bank Masatsugu Asakawa, Kristalina Georgieva, Managing Director of IMF and other leaders and delegates arrive at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/ufLtJIlNEf
— ANI (@ANI) September 10, 2023
अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने के बाद रवाना हुआ ऋषि सुनक का काफिला
#WATCH | United Kingdom Prime Minister Rishi Sunak leaves from Delhi's Akshardham temple after offering prayers. pic.twitter.com/CedtgZAabQ
— ANI (@ANI) September 10, 2023
जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी है।
#WATCH | G 20 in India: Security tightened in the national capital in the wake of the G 20 Summit.
— ANI (@ANI) September 10, 2023
(Visuals from Shanti Van) pic.twitter.com/1WcSe66QkR
यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ रविवार सुबह अक्षरधाम मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान मंदिर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी रही। ऋषि सुनक जी-20 बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को भारत पहुंचे थे और शनिवार को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
जी20 में हिस्सा ले रहे राष्ट्राध्यक्ष और विशेष मेहमान आज महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह लगभग 8:15 बजे होगा। हालांकि, बारिश बाधा बन सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अगले 2-3 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।
VIDEO | G20 Summit: Security tightened near Mahatma Gandhi Road in Delhi ahead of world leaders' visit to Rajghat.#G20India2023 #G20SummitDelhi pic.twitter.com/n4m2Q7hos0
— Press Trust of India (@PTI_News) September 10, 2023