यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
George Soros: 'ओल्ड, रिच एंड डेंजरस', अब जयशंकर ने की जॉर्ज सोरोस की खिंचाई
George Soros: सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 17 Feb 2023 12:48:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Feb 2023 02:51:56 PM (IST)
george soros S JayshankarGeorge Soros: अमेरिका के अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान के बाद बवाल मच गया है। भारत सरकार ने जॉर्ज सोरोस के बयान का पुरजोर विरोध करते हुए अपील की है कि हर भारतवासी इसका जवाब दे।
अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोरोस के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जयशंकर ने सोरोस को 'ओल्ड, रिच एंड डेंजरस' (बूढा, धनी और खतरनाक) बताया। ऑस्ट्रेलिया पहुंचे जयशंकर ने कहा, 'सोरोस न्यूयॉर्क में बैठे एक बूढ़े, अमीर और जिद्दी व्यक्ति हैं जो अभी भी सोचते हैं कि दुनिया उनके विचारों के मुताबिक काम करती है। ऐसे लोग वास्तव में नैरेटिव गढ़ने में अपने संसाधन खर्च करते हैं।'
What George Soros said on India And PM Modi
सोरोस ने 16 फरवरी 2023 को जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से पहले टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख (TUM) में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यहां उन्होंने भारत, पीएम मोदी और हालिया गौतम अडानी मुद्दे पर टिप्पणी की।
बकौल सोरोस, भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी के हालिया संकट से 'भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सवालों का जवाब देना' होगा।
सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। दावा किया है उनके भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी से मधुर संबंध हैं। उसने कहा, मोदी और अडानी करीबी सहयोगी हैं। उनका भाग्य आपस में जुड़ा हुआ है।
George Soros को स्मृति ईरानी जवाब
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोरोस की कही बातों पर पलटवार किया। स्मृति ने कहा, आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस... उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे...
उन्होंने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे... उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी।
जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए।