
नई दिल्ली। शादी के बाद एक लड़की की पूरी जिंदगी बदल जाती है। उसके नाम के साथ पति का नाम जुड़ जाता है। मगर, कानूनी रूप से जरूरी नहीं है कि आप अपने पति की जाति को अपने नाम के साथ जोड़ें। साल 2012 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट एक्ट में संशोधन किया था।
इस एक्ट के तहत महिलाओं को शादी से संबंधित प्रक्रिया में अपने पति की जाति लगानी होती थी। मगर, अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। यदि आप अपने पति की जाति अपने नाम के साथ नहीं जोड़ती हैं, तो आपको ये फायदे होंगे।
लंबी कागजी कार्रवाई से बचेंगी
भारत में सरकारी दस्तावेजों को बदलवाना टेढ़ा काम होता है। शायद आपको पता भी नहीं होगा कि किन-किन जगहों पर आपका नाम लिखा है। पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, बैंक अकाउंट, जीवन बीमा, निवेश ओर अन्य न जाने कितनी जगहों पर नाम बदलवाने की मशक्कत से बचेंगी।
आज मुस्लिम-दलित एकता की पहचान हैं, गुजरात दंगों का चेहरा रहे अशोक
बच्चों को पता होगा कि आप क्या थीं
आपके बच्चों को पता होगा कि शादी के पहले आपकी क्या पहचान थी। शादी के बाद भी अपनी जाति को न बदलकर आप बच्चों को सही संदेश देंगी।
यदि पुरुष अपनी जाति नहीं बदलते, तो महिलाएं क्यों बदलें
अपने परिवार की लीगेसी को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दोनों जातियों को अपने नाम के साथ लिखें। इस तरह से आप दोनों परिवारों को साथ लेकर चलेंगी और किसी को भी नहीं लगेगा कि आप उन्हें निगलेक्ट कर रही हैं।
शूटिंग से लौटते हुए एक्टर को दिखा भूत, कैमरे में किया कैद
आपके पेशे के लिए अहम है आपकी पहचान
आपके सर्किल में आपकी पहचान आपके नाम से ही है। नाम को बदलने से कई तरीकों से आपको अपनी पहचान फिर से बनानी पड़ती है। यदि आपको लगता है कि नाम बदलने से आपको अपने पेशे में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, तो ऐसा जोखिम नहीं उठाएं।
तलाक होने पर आपकी जाति क्या होगी
कानूनी और भावनात्मक मुद्दे के साथ ही यह भी एक अहम सवाल है कि तलाक होने की स्थिति में आपकी जाति क्या होगी। यदि आप अपनी जाति नहीं बदलती हैं और पति की जाति नाम के आगे जोड़ लेती हैं, तो तलाक होने पर कम से कम आपकी जाति तो बनी रहेगी। ऐसे में आपको अतिरिक्त कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी।
शादी होने का मकसद आपकी पहचान बदलना नहीं है। यह उस व्यक्ित के साथ आपकी बाकी जिंदगी गुजारने का तरीका है, जिससे आप प्यार करती हैं। वो व्यक्ित आपको वैसे ही स्वीकार करे, जैसी आप हैं, न कि आपको बदलकर।