• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद में लड़की को बेचा, खरीदने वाले ने 3 दोस्‍तों के साथ मिलकर किया दुष्‍कर्म

जिस युवक ने खरीदा, उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 11 Oct 2020 08:40:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2020 08:42:18 PM (IST)
लव जिहाद में लड़की को बेचा, खरीदने वाले ने 3 दोस्‍तों के साथ मिलकर किया दुष्‍कर्म

बुलंदशहर से लापता हुई किशोरी को संप्रदाय विशेष के युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर अलीगढ़ के एक युवक को बेच दिया। जिस युवक ने खरीदा, उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने रविवार को पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज होंगे। दो सितंबर को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बात में स्वजन को पता चला कि अबुल ने लड़की का अपहरण किया है। पुलिस ने अबुल को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर लड़की को दो दिन पहले अलीगढ़ से बरामद कर लिया। लड़की के साथ मिले चार युवकों को भी हिरासत में लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि अबुल ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। बाद में खुर्रम नाम के युवक को बेच दिया। खुर्रम ने जहानाबाद के एक स्थान पर उसे रखा। यहां पर खुर्रम और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। अखिलेश त्रिपाठी, शहर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि लड़की के धारा 161 के तहत बयान हो गए हैं। सोमवार को धारा 164 के तहत अदालत में बयान होंगे। इसके बाद मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। -रविद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष, हिदू जागरण मंच के अनुसार मामला लव जिहाद का है। मैंने खुद लड़की से थाने में बात की है। यदि पुलिस ने लापरवाही बरती तो आंदोलन किया जाएगा।