
यही नहीं, उससे फोन पर अनजान युवकों से अश्लील बातें करने के लिए भी कहा जाता था। मना करने पर उससे मारपीट की जाती थी। मजबूरन उसे युवकों से अश्लील बातें करनी पड़तीं।
पीड़िता के मुताबिक गांव में एक महिला का डेरा है। डेरे में महिला पूछताछ का काम करती है और झाड़ा लगाती है। पीड़िता जब एक बार बीमार हुई, तो उसकी मां से झाड़ा लगवाने के लिए वहां ले गई। पीड़िता के मुताबिक जब वह अकेले में झाड़ा लगवाने के लिए जाती थी उसे कुछ खिलाकर अश्लील हरकतें की जाती थी।
साढ़े चार साल की अनन्या का आवेदन यूपी बोर्ड के सॉफ्टवेयर ने किया खारिज
उसे लगा कि यह भी तंत्र से इलाज ठीक करने की विधि होगी, लेकिन धीरे-धीरे हरकतें बढ़ने लगी। उसे डरा धमकाया गया और गलत काम की ओर धकेल दिया गया। उसे धमकी दी गई कि अगर उसने अगर किसी को बताया तो उसके परिवार के साथ बुरा सलूक किया जाएगा।
डरी सहमी लड़की डेरे में जाती रही। उससे वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता था। मजबूर होकर वह दुष्कर्म की शिकार होती रही। वह कई बार इसका विरोध करते, लेकिन वहशी उसकी एक न सुनते।
20 साल पहले बरखा दत्त ने जब लिया था मोदी का इंटरव्यू
हद तो तब हो गई जब उससे दुष्कर्म के बाद पैसे की मांग भी होने लगी। युवती से लगातार लगभग चार साल तक दुष्कर्म होता रहा। आखिरकार पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई।
परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता जब दो बार एसएसपी से मिले उसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने अब शमशेर सिंह निवासी नरवाणा रोड नजदीक नाभा कॉलोनी पातड़ां सहित बलजीत कौर निवासी कानगढ़ घराचो के खिलाफ केस दर्ज किया है।