• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूल्हन को हुआ दूल्‍हे की शैक्षणिक योग्‍यता पर शक, लौटाई बारात

उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी में एक व्‍यक्‍ित को बिना दुल्‍हन के लौटना पड़ा क्‍योंकि वह दुल्‍हन के पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाया।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 10 Dec 2015 10:56:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Dec 2015 10:58:55 AM (IST)
दूल्हन को हुआ दूल्‍हे की शैक्षणिक योग्‍यता पर शक, लौटाई बारात

मैनपुरी। उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी में एक व्‍यक्‍ित को बिना दुल्‍हन के लौटना पड़ा क्‍योंकि वह दुल्‍हन के पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाया। ओरैया के रहने वाले ओमवीर सिंह के परिजनों ने मैनपुरी की रहने वाली खुशबू सक्‍सेना के परिवार को बताया था कि लड़का ग्रेजुएट है। मगर, शादी के दौरान खुशबू को ओमवीर की शैक्षिक योग्यता पर शक हुआ।

इसके बाद खुशबू ने ओमवीर की शैक्षणिक योग्यता जांचने के लिए खुद ही उसकी परीक्षा लेने का फैसला किया। दुल्‍हन के सामान्‍य सवालों का जवाब भी ओमवीर नहीं दे पाया। इसके बाद दूल्हे को फेल घोषित कर खुशबू ने उसके साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया।


दरअसल, शादी के दौरान ओमवीर को मंत्र पढ़ने में दिक्कत हो रही थी, जिससे खुशबू को उसकी शैक्षणिक योग्‍यता पर शक हुआ। जब शादी के मंच पर मेहमानों की बधाई लेने के लिए खुशबू और ओमवीर खड़े हुए, तब ओमवीर हकला भी रहा था। इसके बाद दुल्‍हन ने ओमवीर से कुछ सवाल पूछने की इजाजत मांगी।

दूल्हा और उसके परिजनों ने यह बात मान ली। खुशबू ने ओमवीर को कुछ सिक्के देकर जोड़ करने को कहा, लेकिन ओमवीर सही जवाब नहीं दे पाया। फिर उसने दूल्हे को टचस्क्रीन फोन देकर उसका इस्तेमाल करने को कहा। फोन के ऐप्स को देखकर ओमवीर उलझ गया। इसके बाद खुशबू ने शादी करने से इनकार कर दिया।

69 और 79 में अंतर बताने के लिए कहे जाने पर ओमवीर उलझ गया था और वह इस सवाल का जवाब भी नहीं दे सका। खुशबू के फैसले के बाद स्थानीय पंचायत के बुजुर्गों की एक बैठक हुई, लेकिन वे सब मिलकर भी खुशबू को इस शादी के लिए नहीं मना सके। दोनों परिवारों ने आपस में समझौता किया और दोनों ने एक-दूसरे को दिए तोहफे लौटा दिए।