
धुपगुरी। आज बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं है और अब तो इंसान अपनी मर्यादाएं लांघ चुका है। ऐसे ही एक खबर सामने आई है जिससे सारे रिश्ते शर्मसार हो गए और सभी बेमानी लगते हैं। एक लड़की से दो साल तक उनका खुद का पिता, चाचा और भाई रेप करता रहा। पश्िचम बंगाल के धुपगुरी में हुई यह घटना बलात्कार का सबसे जघन्य औ शर्मनाक मामला है।
इस घटना से डरी और घबराई इस लड़की ने चार बार आत्महत्या करने की कोशिश की और दो साल के यौन उत्पीड़न के दौरान वह दो बार गर्भवती भी हो गई। लेकिन सबसे चौंकाने वाले बात तो यह है कि इस लड़की की मां ने पिता को प्रोटेक्ट करते हुए यह तक कह दिया कि 'ये सब उसके अपने ही तो है और जो चाहते हैं वह कर सकते हैं। वे अजनबी थोड़ी ही है जो कोई नुकसान हो।'
जैक मा को मिला अपना हमशक्ल बच्चा, उठाएंगे पढ़ाई का पूरा खर्च
इस मां तक ने अपने रिश्ते को कलंकित कर दिया। लड़की ने जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई और इन अपराधियों और बलात्कारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसे यह हिम्मत तब मिली जब उसने यह बातें अपनी स्कूल टीचर से शेयर की। यह स्कूल टीचर खुद एक बच्ची का पिता है और जब इस लड़की ने अपनी व्यथा बताई तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई। यह स्कूल टीचर और प्रिंसिपल लड़की को धुपगुरी पुलिस स्टेशन ले गए और अपराधियों के खिलाफ एफआईआर लिखवाई।
उसके चाचा को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन पिता और भाई को दूसरे दिन अरेस्ट कर पाए। लड़की की मां तब से गायब है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।