Gitanjali Aiyar passed away: दूरदर्शन की जानी-मानी टीवी प्रजेंटर गीतांजलि अय्यर का निधन, जानिए इनके बारे में
Gitanjali Aiyar passed away: दिल्ली की रहने वाली गीतांजलि ने 30 साल तक दूरदर्शन में सेवाएं दी।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 08 Jun 2023 07:35:15 AM (IST)
Updated Date: Thu, 08 Jun 2023 07:43:17 AM (IST)
Gitanjali Aiyar passed away Gitanjali Aiyar passed away: दूरदर्शन पर पहली अंग्रेजी समाचार प्रस्तुतकर्ता गीतांजलि अय्यर (Gitanjali Aiyar) का 72 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। गीतांजलि ने 30 से अधिक वर्षों तक दूरदर्शन पर टीवी प्रजेंटर के रूप में सेवाएं दीं।
वे 1971 में दूरदर्शन से जुड़ी थीं और उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार भी मिला। उन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्य, उपलब्धियों और योगदान के लिए 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार जीता। बाद में उन्होंने वर्ल्ड वाइड फंड, भारत के लिए भी काम किया।
Who was Gitanjali Aiyar
गीतांजलि अय्यर ने अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया था।
1970 के दशक में, जब भारत ने रेडियो से टीवी का रुख किया, तब गीतांजलि अय्यर और सलमा सुल्तान, नीति रवींद्रन और शम्मी नारंग जैसे उनके साथी दूरदर्शन (डीडी) का सबसे बड़ा चेहरा थे।
गीतांजलि अय्यर ने डीडी के लोकप्रिय शो 'खानदान' में भी अभिनय किया। इसके अलावा उस समय के कई प्रिंट विज्ञापनों में भी नजर आईं। एक सफल समाचार वाचर के करियर के बाद, उन्होंने सीआईआई और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अलावा ताज और ओबेरॉय समूह के होटलों के साथ काम किया।
दिल्ली में रहने वाली गीतांजलि अय्यर को ब्रेन हेमरेज हुआ था। बीते दिनोें से उनका इलाज चल रहा था। सुधार भी हो रहा था, लेकिन बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ता में ही मृत्यु हो गई। उनके परिवार में बेटा शेखर और बेटी पल्लवी हैं, दोनों अमेरिका में रहते हैं। अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।