• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Inheritance Tax: सैम पित्रोदा के बयान पर घिरी कांग्रेस, विरासत टैक्स को लेकर अमित शाह ने किया पलटवार

अमेरिका में Inheritance Tax लगता है। यदि किसी व्यक्ति के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है तो मरने के बाद वह व्यक्ति सिर्फ 45 फीसदी संपत्ति ही अपने बच...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 10:16:17 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 02:39:30 PM (IST)
Inheritance Tax: सैम पित्रोदा के बयान पर घिरी कांग्रेस, विरासत टैक्स को लेकर अमित शाह  ने किया पलटवार
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है।

HighLights

  1. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत में भी विरासत टैक्स का समर्थन किया है।
  2. सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स और संपत्ति वितरण को लेकर अमेरिका के शिकागो में एक बयान दिया है।
  3. Inheritance Tax पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच इन दिनों सियासी दलों में मंगलसूत्र और संपत्ति विवाद गर्माया हुआ है। इस बीच अब इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत में भी विरासत टैक्स का समर्थन किया है। सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स और संपत्ति वितरण को लेकर अमेरिका के शिकागो में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि "अमेरिका में Inheritance Tax लगता है। यदि किसी व्यक्ति के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है तो मरने के बाद वह व्यक्ति सिर्फ 45 फीसदी संपत्ति ही अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है। सैम पित्रोदा के इस बयान पर अब सिसायत शुरू हो गई है और कांग्रेस नेताओं को सफाई देना पड़ रहा है।

अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का मकसद साफ हो गया है। सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस बेनकाब हो गई है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो तैयार करने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब ये मुद्दा उठाया तो सभी कांग्रेसी नेता बैकफुट पर आ गए थे।


इस बीच भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कहा कि सैम पित्रोदा ने कांग्रेस के सारे रहस्य खोल दिए हैं। सैम पित्रोदा कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार के सबसे विश्वसनीय व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी लूटेगी।

55 फीसदी संपत्ति पर सरकार का अधिकार

गौरतलब है कि Inheritance Tax को लेकर सैम पित्रोदा ने कहा था कि 55 फीसदी संपत्ति को सरकार अधिग्रहित कर लेती है। उन्होंने कहा कि यह विरासत का कानून एक दिलचस्प कानून है। इस कानून के मुताबिक, आपने जीवनभर जो कमाई की है, उसका एक हिस्सा जनता के लिए भी छोड़ना चाहिए। पूरी नहीं, आधी। यह एक निष्पक्ष कानून है, जो मुझे अच्छा लगता है।"

भाजपा ने जताई आपत्ति

Inheritance Tax पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है। सैम पित्रोदा अब भारत में Inheritance Tax की वकालत कर रहे हैं। इसका मतलब है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50 फीसदी छीन लिया जाएगा। यदि कांग्रेस जीतती है तो हम जो भी टैक्स देते हैं, वह भी बढ़ जाएगा।"

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के संपत्ति बंटवारे वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि बीते 2 दिनों में अब ये शुरू हुआ है कि कांग्रेस के लोग मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहते हैं। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है, 55 सालों के लिए कांग्रेस की सरकार रही तब क्या किसी ने आपका सोना छीना और आपके मंगलसूत्र छीने? देश में जब युद्ध हुआ था तो इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र (राजीव गांधी) इस देश को कुर्बान हुआ है।