• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Global Approval Rating: अभी भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं पीएम मोदी, बाइडन और जॉनसन जैसे नेताओं को पछाड़ा

कोरोना काल में भी पीएम मोदी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के नेताओं से ज्यादा लोकप्रिय हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 18 Jun 2021 09:58:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Jun 2021 09:59:06 AM (IST)
Global Approval Rating: अभी भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं पीएम मोदी, बाइडन और जॉनसन जैसे नेताओं को पछाड़ा

कोरोना काल में भारत सरकार की जमकर आलोचना होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। मोदी अभी भी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के सर्वे के अनुसार, लोकप्रियता के मामले में नरेंद्र मोदी अब भी अन्य वैश्विक नेताओं से आगे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 फीसदी है, जो कि दुनिया के किसी भी नेता से ज्यादा है। कोरोना काल में भी पीएम मोदी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के नेताओं से ज्यादा लोकप्रिय बने हुए हैं।

अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के सर्वे में पता चला है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण पीएम मोदी की लोकप्रियता कम हुई है। इसके बावजूद अन्य वैश्विक नेताओं की तुनला में उनका प्रदर्शन बेहतर है। अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 65 फीसदी है। वहीं मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर 63 फीसदी रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।


जापानी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता सिर्फ 29 फीसदी

'मॉर्निंग कंसल्ट' नियमित रूप से विश्व के नेताओं की अप्रूवल रेटिंग ट्रैक करता है। इसके अनुसार, पीएम मोदी (66%) अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। उनके बाद दूसरा स्थान अटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (65%) ने हासिल किया। इसके बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (63%), ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (54%), जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (53%), अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (53%), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (48%), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (44%), दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन (37%), स्पेनिश स्पेन पेड्रो सांचेज़ (36%), ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (35%) फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (35%) हैं। सबसे कम अप्रूवल रेटिंग जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा की है। उन्हें सिर्फ 29% लोग ही पसंद करते हैं।

Global Leader Approval: Among All Adults https://t.co/dQsNxouZWb

Modi: 66%

Draghi: 65%

López Obrador: 63%

Morrison: 54%

Merkel: 53%

Biden: 53%

Trudeau: 48%

Johnson: 44%

Moon: 37%

Sánchez: 36%

Bolsonaro: 35%

Macron: 35%

Suga: 29%

*Updated 6/17/21 pic.twitter.com/FvCSODtIxa

— Morning Consult (@MorningConsult) June 17, 2021

भारत में 2,126 वयस्कों को सर्वे में शामिल किया गया था। इनमें से 66 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अप्रूव किया, लेकिन 28 फीसदी लोगों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया। ह ट्रैकर आखिरी बार 17 जून को अपडेट हुआ था। आपको बता दें कि हर देश का अलग-अलग सैंपल साइज है।

क्या है मॉर्निंग कंसल्ट, कैसे करता है काम

मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस एक अमेरिकी डेटा कंपनी है, जो ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकारी नेताओं की अप्रूवल रेटिंग ट्रैक करता है और हर सप्ताह नई लिस्ट जारी करता है। यह रेटिंग हर देश में वयस्क निवासियों के सात-दिवसीय मूविंग औसत पर आधारित होती हैं और सैंपल साइज देश के अनुसार बदलते रहते हैं। यह कंपनी लोगों से उनके नेता के बारे में विचार पूछती हैं और उनके जवाब के आधार पर अप्रूवल रेटिंग देती है।