• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुर्का पहन लेडीज टॉयलेट में घुस गया था शख्स, महिलाओं ने मचाया शोर और फिर...

आरोपी शख्स से पूछताछ कर पुलिस इस बात पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 17 Feb 2019 01:34:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Feb 2019 01:38:48 PM (IST)
बुर्का पहन लेडीज टॉयलेट में घुस गया था शख्स, महिलाओं ने मचाया शोर और फिर...

पणजी। गोवा पुलिस ने एक ऐसे शख्स को हिरासत में लिया है, जो बुर्का पहनकर लेडीज टॉयलेट में घुस गया था। यह मामला गोवा के पणजी के एक बस स्टैंड का है। मुस्लिम महिला के भेष में टॉयलेट में घुसे इस शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शख्स से पूछताछ कर पुलिस इस बात पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।

गोवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक सरकारी कर्मचारी बुर्का पहन मुस्लिम महिला के भेष में बस स्टैंड पर स्थित लेडीज टॉयलेट के अंदर घुस गया था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देख टॉयलेट में मौजूद महिलाओं को कुछ शंका हुई। इस पर महिलाओं ने शख्स को घेर लिए और शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं का शोर सुनकर बस स्टैंड पर मौजूद यात्री मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी शख्स ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने उसे पकड़ लिया।


यात्रियों ने संदिग्ध शख्स की जानकारी फौरन पुलिस को दी। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 419 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शख्स की पहचान वर्जिल फर्नांडिज (35) के तौर पर हुई है। पुलिस हिरासत में गोवा पुलिस संदिग्द शख्य से पूछताछ कर रही है।