• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gondia Bus Accident: गोंदिया में भीषण सड़क दुर्घटना, बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 30 घायल

गोंदिया जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास एक राज्य परिवहन बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया है।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 29 Nov 2024 02:27:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Nov 2024 02:58:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gondia Bus Accident: गोंदिया में भीषण सड़क दुर्घटना, बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 30 घायल
महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. गोंदिया में राज्य परिवहन बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।
  2. दुर्घटना में 9 लोग मारे गए, 30 घायल हुए हैं।।
  3. CM का 10 लाख रुपये की सहायता का एलान।

एनआई, गोंदिया। गोंदिया जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 30 लोग घायल हैं। घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार यात्रियों को लेकर जा रही बस के सामने अचानक से बाइक आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में वह पलट गई।

सीएम शिंदे ने आर्थिक सहायता का किया एलान

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। परिवहन प्रशासन को आदेश दिया है कि वह जल्द ही इस आदेश को लागू करें।


बाइक को बचाने में हुआ हादसा

#WATCH | Gondia, Maharashtra | A State transport bus met with an accident after it lost control and overturned near Bindravana Tola village in the Gondia district. So far, 7 people have died. Around 30 people are injured and the injured have been shifted to Gondia District… pic.twitter.com/WZ8mrrv70D

— ANI (@ANI) November 29, 2024

शिवशाही बस (क्रमांक MH 09/EM 1273) के सामने बाइक आ गई। बस ड्राइवर ने बाइक को बचाने के लिए अचानक कट मारा। बस की तेज रफ्तार तेज होने की वजह से पलट गई। इस दौरान 35 अधिक यात्री बस में सवार थे, जो दबने की वजह से गंभीर घायल हो गए। इनमें 9 लोगों की मौत अभी तक हो चुकी है। यह आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत ही एम्बुलेंट विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को गोंदिया के जिला शासकीय केटीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।