• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Good News: हमने कोरोना वायरस को कर लिया काबू, लॉकडाउन के बीच मिले राहत के ये संकेत

Good News: देश में कोरोना वायरस से राहत के संकेत मिले हैं। नए मामलों में कमी आई है।जानिए Coronavirus से जुड़ा भारत के हर बड़े राज्य का ताजा आंकड़ा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 08 Apr 2020 07:28:50 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2020 11:49:32 AM (IST)
Good News: हमने कोरोना वायरस को कर लिया काबू, लॉकडाउन के बीच मिले राहत के ये संकेत

कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई भारत में लड़ी जा रही है। यहां जारी दुनिया के सबसे बड़ा लॉकडाउन के बीच अच्छे संकेत मिले हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को जहां 24 घंटे में 693 नए केस सामने आए थे, मंगलवार को यह संख्या घटकर 354 रह गई। वहीं अलग-अलग प्रदेशों से मिली सूचनाओं के मुताबिक देश में एक दिन पहले के मुताबिक नए मामलों में कमी आई है और 600 से कम केस पाए गए हैं। विभिन्न राज्यों में और 26 लोगों की जान गई है और मृतकों की संख्या 150 को पार कर गई। पढ़िए क्या कहते हैं ताजा आंकड़े

326 लोग हो चुके स्वस्थ्य: देश में अभी तक 124 लोगों की मौत हुई और 4789 Coronavirus संक्रमित हुए हैं। जबकि 326 लोग ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसकी तरफ से जारी किए जाने वाले आंकड़ों और राज्यों से मिलने वाले आंकड़ों में अंतर को फिर स्पष्ट किया है। मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों से संक्रमितों और मौतों को लेकर सूचनाएं देर से मिलती हैं और फिर उन्हें संकलित करने में भी वक्त लगता है, इसके चलते आंकडों में अंतर आता है।


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर: विभिन्न राज्यों से मिली सूचनाओं के मुताबिक, देश में मंगलवार को और 24 लोगों की Coronavirus से मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 12 मौतें हुई हैं। इनमें मुंबई में 6, पुणे में 3 और नागपुर, सतारा और मीरा भायंदर इलाके में 1-1 मौत शामिल है। राज्य में अब तक 64 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में 3 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं मध्य प्रदेश में 6, दिल्ली में 2 और जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु व ओडिशा में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। ओडिशा में कोरोना से यह पहली मौत है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या मंगलवार को एक हजार के पार चली गई।

जमात वालों ने बिगाड़ा तमिलनाडु का गणित: तमिलनाडु में Coronavirus के 69 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 63 तब्लीगी जमात से जुड़े लोग हैं, जो दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से लौटे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है। गुजरात में Coronavirus के 10 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 175 हो गई है। ओडिशा और असम में भी एक-एक नए संक्रमित मिले हैं। असम में संक्रमित पाया गया व्यक्ति तब्लीगी जमात से जुड़ा है। ओडिशा और असम में संक्रमितों की संख्या क्रमशः 42 और 26 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 16 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में अभी तक मिले संक्रमितों की संख्या 125 हो गई है। मध्य प्रदेश में 60 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 327 हो गई है। उत्तर प्रदेश में 19 केस मिले हैं और आंकड़ा 336 हो गया है। पंजाब में 20 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 6 जमाती हैं और संक्रतिमों की संख्या 99 हो गई है। राजस्थान में 42 नए मामलों मिले हैं, जिनमें 12 जमाती हैं और Coronavirus संक्रमितों की संख्या 343 हो गई है। दिल्ली में 51 नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 576 हो गई है।