
बेंगलुरु। रियो ओलिंपिक में देश को रजत पदक दिलाने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की आज हर ओर चर्चा हो रही है। मनमौजी खिलाड़ी सिंधु ने जब भी कोर्ट में कदम रखा पूरी प्रचंडता से सामने वाले प्रतिद्वंद्वी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी से टक्टर में उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की और 80 मिनट तक चीते सी फुर्ती के साथ मुकाबला किया। हालांकि, वह गोल्ड नहीं जीत सकीं, लेकिन इस खेलों की तपस्या में वह खुद सोने सी खरी साबित हुईं हैं।
सही तरीके से दिया अंजाम
इसमें उनके कोच पुलेला गोपीचंद का बड़ा हाथ है, जिनके हर गेम प्लान को बिना सवाल उठाए सिंधु ने सही तरीके से अंजाम दिया। गोपीचंद ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके मार्गदर्शन में देश को लगातार ओलिंपिक खेलों में दो पदक हासिल हुए।
गोपीचंद ने कैसे किया पीवी सिंधु को तैयार
लंदन ओलिंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने गोपीचंद के नेतृत्व में ही कांस्य पदक जीता था। इस बार रियो ओलिंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रजत पदक जीता है। सिंधु का यह पहला ओलिंपिक था, जिसमें उन्होंने इतिहास रच दिया। वह फाइनल में पहुंचने वाली, बैडमिंटन में सिल्वर मेडल पाने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
'अरबों में एक है मेडल पहनने का यह मौका'
मैच के बाद यहां गोपीचंद ने कहा, 'यह जीवन में एक बार, लाखों समय में एक बार और हमारे लिए अरबों समय में एक बार है कि हमें एक दिन पोडियम में खड़े होकर मेडल पहनने का मौका मिलता है। मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए यह सफर का एक हिस्सा है।
इन दिनों में करें हवाई सफर, कम देना पड़ेगा किराया
गोपीचंद ने कहा कि सिंधु के प्रयास से हम सब गौरवान्वित हैं। हम खुश हैं और मैं चाहता हूं कि वह भी ऐसा ही महसूस करें। हम भगवान के और उन सभी लोगों के आभारी हैं, जिन्होंने हम पर विश्वास किया।