
नई दिल्ली। दालों की बढ़ती कीमत ने सरकार के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर बैठक हुई, जिसमें दालों की कीमत पर लगाम लगाने के लिए मंथन किया गया।
केंद्र सरकार ने 6.5 लाख टन दाल के आयात का फैसला किया है। इस सिलसिले में दो सदस्यीय टीम म्यांमार और मोजाम्बिक का दौरा करेगी। यही नहीं केंद्र सरकार मोजाम्बिक में लीज पर जमीन लेकर दाल की खेती पर भी विचार कर रही है।
सच में, रबर का नीला हिस्सा पेन की स्याही मिटाने के लिए नहीं होता
खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने राज्यों को दाल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए कहा है। केंद्र सरकार का कहना है कि राज्य सरकारें ये सुनिश्चित करें कि दालों की कीमत किसी भी हालात में 120 रुपए किलो से ज्यादा न हों।
इसके अलावा केंद्र ने राज्य सरकारों से जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के सचिव का कहना है कि तीन लाख ग्रीन लेंटिल, दो लाख टन येलो पी, एक लाख टन रेड लेंटिल और 20 हजार टन अरहर और उड़द के आयात के लिए मंजूरी दी गई है।
OLX पर कछुए बेच रहा था उत्तराखंड का लड़का
टमाटर की बढ़ रही कीमतों के बारे में सरकार का कहना है कि दक्षिण के राज्यों में फसलों की बर्बादी की वजह से कीमतों पर नियंत्रण पाना मुश्किल होगा। कीमतों में बढ़ोतरी का ये ट्रेंड अगस्त तक चलेगा।
आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल टमाटर का उत्पादन पिछले साल से ज्यादा हुआ था। लेकिन फसलों के बर्बाद होने के बाद कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। राज्यों से इस संबंध में कीमतों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं।