• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसून सत्र में तत्काल तीन तलाक विधेयक पारित कराने का सरकार का एलान

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि ट्रिपल तलाक का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, यह सिर्फ महिलाओं के न्याय की बात है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 25 Jun 2018 01:10:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Jun 2018 09:00:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मानसून सत्र में तत्काल तीन तलाक विधेयक पारित कराने का सरकार का एलान

नई दिल्ली। सरकार ने मानसून सत्र में तत्काल तीन तलाक पर पाबंदी संबंधी विधेयक को पारित कराने का एलान किया है। इससे सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी गरमागरमी होना लगभग तय हो गया है। मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा और 10 अगस्त तक चलेगा।

इसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और ट्रांसजेंडर के अधिकारों से संबंधित विधेयक को भी सरकार ने अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। सत्र के दौरान राज्यसभा के नए उपसभापति के चुनाव में भी सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त सियासी पेशबंदी होनी तय है।


संसद के मानसून सत्र की तारीख सोमवार को कैबिनेट की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में तय हुई। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने तत्काल तीन

तलाक, ट्रांसजेंडर और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से जुड़े विधेयक पर सरकार की गंभीरता को व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष सत्र के दौरान इन अहम विधेयकों को पारित कराने में सहयोग करेगा।

मालूम हो कि तत्काल तीन तलाक विधेयक लोकसभा से पारित हो चुका है और राज्यसभा में लंबित है। विपक्ष इस विधेयक में संशोधन पर अड़ा है जबकि सरकार लोकसभा से पारित विधेयक में किसी तरह के बदलाव के लिए तैयार नहीं है।

इसके अलावा मेडिकल शिक्षा से जुड़े विधेयक और आधा दर्जन अध्यादेशों की जगह विधेयक भी सत्र में पारित कराए जाएंगे। मानसून सत्र के दौरान 18 बैठकें होंगी।

शुजात बुखारी हत्याकांड में पुलिस का खुलासा- पाक से आया था आतंकियों को आदेश

इस दौरान साल के अंत में तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों तथा अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने सियासी हथियारों को चमकाने से नहीं चूकेंगे।

संसदीय कार्य मंत्री के विपक्ष से सहयोग मांगने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने जवाबी सवाल दागकर प्रतिपक्ष के इरादों को जाहिर कर दिया।

मुंबई में 80 लाख की चोरी कर प्रायश्चित करने पहुंचा म‍थुरा, पुलिस ने धर दबोचा

उनका कहना था, उम्मीद है कि राजग सरकार मानसून सत्र में "कायर की तरह पीठ दिखाकर नहीं भागेगी" और संविधान की परिपाटी की धज्जियां नहीं उड़ाएगी। साथ ही, विपक्ष के माध्यम से सरकार देश की बात भी सुनेगी। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार इन बातों पर गौर करेगी तो विपक्ष भी सहयोग करने के लिए तैयार है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।