• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gram Ujala Yojana: पुराना बल्‍ब जमा करके 10 रु. में मिलेगा LED बल्ब, 3 सालों की होगी वारंटी, जल्‍द लें लाभ

Gram Ujala Yojana: योजना के शुरुआत के मौके पर सीईएसएल ने कहा कि उपभोक्ताओं को उच्च क्षमता वाले बल्ब बेहद किफायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बिजली ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 20 Mar 2021 04:33:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Mar 2021 04:35:19 PM (IST)
Gram Ujala Yojana: पुराना बल्‍ब जमा करके 10 रु. में मिलेगा LED बल्ब, 3 सालों की होगी वारंटी, जल्‍द लें लाभ

Gram Ujala Yojana: ग्राम उजाला योजना के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। इसके तहत अब 10 रुपए में एलईडी बल्ब मिलेगा। जिसकी वारंटी 3 साल की होगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को फिलामेंट वाले पुराने बल्ब जमा करने होंगे। सरकार ने ग्राम उजाला योजना की शुरुआत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पांच जिलों में की है। इनमें आरा (बिहार),वाराणसी (उत्तर प्रदेश), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र) और पश्चिमी गुजरात के गांव शामिल हैं। इस योजना की शुरुआत गर्वनमेंट कंपनी ईईएसएल की ब्रांच कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड ने की है। इसमें ग्रामीणों को 7 और 12 वॉट के पांच बल्ब दिए जाएंगे। योजना के शुरुआत के मौके पर सीईएसएल ने कहा कि उपभोक्ताओं को उच्च क्षमता वाले बल्ब बेहद किफायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बिजली की खपत व खर्च में कमी देखने को मिलेगी। वहीं एलईडी बल्ब का इस्तेमाल बढ़ने से कार्बन उत्सर्जन घटेगा और पर्यावरण स्वच्छ बनेगा। ईईएसएल के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन सौरभ कुमार ने कहा कि उजाला योजना की पहुंच हर गांव तक नहीं हो सकी, क्योंकि ग्रामीण हर एलईडी बल्ब के लिए 70 रुपये नहीं देना चाह रहे थे। ग्राम उजाला योजना के तहत वे 10 रुपये में एलईडी बल्ब ले सकेंगे।