यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gujarat ATS ने बेंगलुरु से अलकायदा की आतंकी शमा परवीन को पकड़ा… भारत में ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल की है मास्टरमाइंड
Gujarat ATS: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इसकी जानकारी देते हुए गुजरात एटीएस को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शमा परवीन ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त होना कबूल कर लिया है। उससे पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।
Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 11:08:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 12:58:07 PM (IST)
HighLights
- इंस्टाग्राम पर युवाओं को उकसाने वाले वीडियो पोस्ट करती थी
- भारत विरोधी कई आतंकी साजिश में लिप्त होने की आशंका
- शमा के पास से कई अहम डिजिटल सबूत भी ATS को मिले हैं
ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात एटीएस पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बेंगलुरु से शमा परवीन को गिरफ्तार किया है। शमा परवीन अलकायदा की आतंकी और भारत में ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल की मास्टरमाइंड है।
उसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को बरगलाना और उन्हें भारत विरोधी गतिविधियों से जोड़ना था। बता दें, कुछ दिन पहले गुजरात एटीएस ने गुजरात से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही के आधार पर ही शमा परवीन की गिरफ्तारी हुई है।