Gujarat Chunav: नवसारी से भाजपा प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल पर कथित हमला, पुलिस कर रही जांच
नवसारी से भाजपा प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल ने आरोप लगाया है कि आज तड़के झरी गांव में उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। एसपी नवसारी ने कहा कि इस घटना में 4-5 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। जांच चल रही है।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 01 Dec 2022 04:26:45 PM (IST)
Updated Date: Thu, 01 Dec 2022 04:26:45 PM (IST)
आज गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इस बीच यह खबर भी सामने आई कि नवसारी से भाजपा प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल ने आरोप लगाया है कि आज तड़के झरी गांव में उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। एसपी नवसारी ने कहा कि इस घटना में 4-5 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें, चुनाव आयोग ने इन चुनावों के दौरान पुख्ता बंदोबस्त किए थे। इसके बाद बावजूद घटनाएं हुई थीं। अंत में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और 8 दिसंबर को मतगणना हुई, जिसमें भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा ने करीब 52 फीसदी वोट मिले जो अब तक के गुजरात विधानसभा के इतिहास में सबसे अधिक है। कांग्रेस अपने अब तक के सबके कमजोर प्रदर्शन पर रही। वहीं भारी हो-हल्ला करने वाली आम आदमी पार्टी को मात्र 5 सीट मिली। केजरीवाल ने लिखकर दिया था कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।