Pramukh Swami Maharaj Shatabdi Mahotsav: पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह आयोजन देश और दुनिया को आकर्षित करेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित और प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। स्वामी नारायण का जन्म शताब्दी समारोह 15 दिसंबर 2022 से लेकर 15 जनवरी 2023 तक मनाया जाएगा। इस समारोह में 15 देशों के पीएम, डिप्टी पीएम और हजारों मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा 3 लाख एनआरईआई भी मौजूद होंगे। प्रमुख स्वामी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष में दुनियाभर में लोग उनके जीवन और कार्यों का जश्न मना रहे हैं। साल भर चलने वाले विश्वव्यापी समारोह का समापन प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में होगा, जिसकी मेजबानी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर शाहीबाग द्वारा की जा रही है।
प्रमुख स्वामी नारायण स्वरुपदासजी का जन्म 1921 में हुआ था। आपको बता दें कि इस महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से स्वामी नारायण संप्रदाय से जुड़े 50 लाख लोग आने वाले हैं। इसके लिए अबतक तकरीबन 90 फीसदी बुकिंग अभी तक हो चुकी है। इस महोत्सव के लिए स्वामी नगर करीब 600 एकड़ में बनाया गया। इतना ही नहीं यहां लगभग 280 फीट का संत द्वार भी बनाया गया है। संत द्वार से एंट्री करते ही 30 फीट ऊंची प्रमुख स्वामी महाराज की मूर्ति लगाई गई है। ये महोत्सव 15 दिसंबर 2022 से लेकर 15 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा। इस महोत्सव में 21 देशों के वीआईपी भी शामिल होने वाले हैं।
देखिये वीडियो
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। pic.twitter.com/Xp3bf1wFkn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022