• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा पर भारी गोलाबारी, छह जवान घायल

भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 06 Oct 2016 11:27:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Oct 2016 11:29:52 PM (IST)
सीमा पर भारी गोलाबारी, छह जवान घायल

जम्मू/राजौरी। लगातार सात दिन से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने वाली पाक सेना ने बुधवार रातभर व गुरुवार को भी जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों के सीमांत इलाकों में गोलीबारी करने के साथ जमकर मोर्टार दागे। इसकी चपेट में आने से पुंछ व अखनूर में सेना के छह जवान घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में बलनोई सेक्टर के सामने गुलाम कश्मीर में डेरा शेर खान व कोई क्षेत्र में तीन की मौत व कई के घायल होने की सूचना है। उधर, उत्तरी कश्मीर में भी बुधवार रात एलओसी पर चार जगहों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ।


पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को नौशहरा के कलसियां, कलाल व पुंछ के कृष्णा घाटी व बलनोई सेक्टर में गोलाबारी की। इसमें भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए। तीन जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कमान अस्पताल ऊधमपुर रेफर कर दिया गया है।

रेफर किए गए जवानों में नायक धनु कुमार, सिपाही श्रीधर व नायक दिनेश कुमार शामिल हैं। चौथे जवान का उपचार स्थानीय सैन्य अस्पताल में चल रहा है। वहीं, जम्मू के अखनूर के केरी सेक्टर में हुई गोलाबारी में घायल सेना के दो जवानों में 6 मद्रास के जवान आर सिल्वा कुमार व बाबू राम शामिल हैं।

पाकिस्तानी सेना लगातार सीमा पार से भारतीय सेना की कई चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही है। गुरुवार सुबह ग्यारह बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर के अलावा प्लांवाला व केरी सेक्टरों में लांवाला में नियंत्रण रेखा से सटे छन्नी दवानों, गिगरियाल, बदवाल, पंजतूत, पलाटन, हमीरपुर, गढ़ खौड़ इलाकों में गोले बरसाए।

भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। करीब एक लाख लोग गोलाबारी से प्रभावित हैं। केवल अखनूर क्षेत्र में ही साठ हजार ग्रामीण बेघर हो गए हैं।