Gurmeet Ram Rahim: 21 दिनों के लिए राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल, रेप के मामले में काट रहा है सजा
बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल फिर से मिल गई है। वह जुलाई में ही 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था।
By Anurag Mishra
Edited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 20 Nov 2023 07:17:01 PM (IST)
Updated Date: Mon, 20 Nov 2023 07:17:01 PM (IST)
21 दिनों के लिए राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल।राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल फिर से मिल गई है। वह जुलाई में ही 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि आखिर उसे इस बार किन कारणों के तहत पैरोल पर बाहर छोड़ा गया है। जुलाई से पहले वह 40 दिन की पैरोल पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरवाना स्थित डेरे पर गया था। वह पैरोल पर छूटने के बाद यही समय बिताता है।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साल 2002 में अपने मैनेजर की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2017 में राम रहीम को दो महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी माना गया। वह तभी से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद होकर अपनी सजा काट रहा है।
राम रहीम के हैं लाखों फॉलोअर्स
राम रहीम को लाखों की संख्या में पूजने वाले हैं। उसके मानने वालों की संख्या पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में है। राम रहीम को 6 बार पैरोल पर छोड़ा जा चुका है। इनमें से एक बार उसे यह कहकर जेल से छोड़ा गया कि उसकी मां बीमार हैं।