• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर संधू को बनाया गया चुनाव आयुक्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना

सरकार ने ज्ञानेश कुमार व सुखविंदर संधू को चुनाव आयुक्त बनाया है। सरकार इसकी गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 08:12:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Mar 2024 08:12:26 PM (IST)
ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर संधू को बनाया गया चुनाव आयुक्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना
सरकार ने चुने चुनाव आयुक्त।

एजेंसी, नई दिल्ली। सरकार ने ज्ञानेश कुमार व सुखविंदर संधू को चुनाव आयुक्त बनाया है। सरकार इसकी गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए बैठक की थी। इस बैठक में ज्ञानेश कुमार व सुखविंदर संधू के नाम निकल कर सामने आए।

ज्ञानेश कुमार केरल के हैं जबकि सुखविंदर सिंह संधू पंजाब मूल के हैं। सुखविंदर संधू उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और NHAI के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अफसर हैं और गृह मंत्रालय में तैनात रह चुके हैं। धारा 370 पर फैसले के वक्त गृह मंत्रालय में तैनात थे।


बता दें, अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली थे। इनकी नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक हुई।

ऐसे होता है चुनाव आयुक्त का चयन

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्त कानून 2023 के मुताबिक चुनाव आयुक्तों का चयन तीन सदस्यीय समिति करती है। इस समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं, लोकसभा में नेता विपक्ष या सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित कोई एक कैबिनेट मंत्री चयन समिति में शामिल होता है।

रेस में थे ये पांच नाम

  1. प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व प्रमुख संजय कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त आईआरएस)
  2. पूर्व सीबीडीटी प्रमुख पीसी मोदी (सेवानिवृत्त आईआरएस)
  3. जेबी महापात्र (सेवानिवृत्त आईआरएस)
  4. एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता (आईपीएस)
  5. राधा एस चौहान (आईएएस)