
रियो ओलिंपिक भले ही खत्म हो गया हो लेकिन लोगों के दिलों-दिमाग से इसका क्रेज अभी तक नहीं गया है। ओलिंपिक के इस मौसम सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए और उसमें से एक वीडियो अभी भी काफी शेयर किया जा रहा है।
यह वीडियो ओलिंपिक का नहीं है बल्कि यह देश की गली-गली में मौजूद जिमनास्ट को लेकर है।
7 साल की बच्ची के साथ गली में बैडमिंटन खेलती सिंधु
इस वीडियो में कुछ बच्चे सड़कों पर जिस तरह के जिमास्टिक मूव्स करते हुए नजर आ रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि अगर इन्हें ग्रूम किया जाए तो वे सितारा बनकर निकल सकते हैं।