• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में 70% लोग अपनी नौकरी से नाखुश, रिसर्च रिपोर्ट में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

हैप्पीनेस रिसर्च एकेडमी के साथ मिलकर एक रिपोर्ट शेयर की है। इसका टाइटल-कितना खुशहाल है भारत का वर्कफोर्स 2024 था। यह रिपोर्ट देश के शहरी कार्यबल के भी...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 19 Sep 2024 03:31:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Sep 2024 01:21:27 AM (IST)
देश में 70% लोग अपनी नौकरी से नाखुश, रिसर्च रिपोर्ट में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा
रिपोर्ट में रियल एस्टेट क्षेत्र को सबसे कम खुशहाल बताया गया है। -फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, इंदौर। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में 70% कामकाजी पेशेवर अपनी जॉब से नाखुश है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब एक शीर्ष फर्म की 26 साल की कर्मचारी की मौत हो गई। उसकी मां ने आरोप लगाया कि वर्कलोड के कारण उसकी प्रतिभाशाली बेटी की असामयिक मृत्यु हो गई।

हैप्पीएस्ट प्लेस टू वर्क द्वारा हैप्पीनेस रिसर्च अकादमी के सहयोग से किए गए इस स्टडी में दुखद तस्वीर पेश की गई है। रिपोर्ट में गंभीर परिदृश्य को उजागर किया गया है, क्योंकि बड़ी संख्या में कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी जॉब छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं।


कैसे तैयार हुई रिपोर्ट

हैप्पीएस्ट प्लेस टू वर्क-भारत का कार्यबल कितना खुश है। शीर्षक वाली रिपोर्ट ने पूरे देश में ऑफिस पर संतुष्टि के बारे में चौंकाने वाले रुझान प्रकट किए गए हैं। 18 उद्योग क्षेत्रों के दो हजार कर्मचारियों के सर्वेक्षण के आधार पर निष्कर्ष खुशी के स्तर में असमानताएं दिखाते हैं, विशेष रूप से मिलेनियल्स के बीच जो जॉब की संतुष्टि के साथ संघर्ष करते दिखते हैं।

54% कर्मचारी नौकरी छोड़ना चाहते हैं

सर्वक्षेण में शामिल सभी कर्मचारियों में से 54% अपनी जॉब छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि अधिक सहायक वातावरण, जहां कर्मचारी व्यक्तिगत हितों को आगे बढ़ा सकते हैं, नाटकीय रूप से टर्नओवर को कम करता है। ऐसे अवसर वाले कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने पर विचार करने की संभावना 60% कम पाई गई।

काम पर खुश कर्मचारी

रिपोर्ट में फिनटेक सेक्टर को सबसे खुशहाल इंडस्ट्री बताई गई है, जबकि रियल एस्टेट सेक्टर को सबसे कम खुशहाल बताया गया है। लिंग और भूगोल इस बात में भूमिका निभाते हैं कि कर्मचारी कितने संतुष्ट महसूस करते हैं।