यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Chunav Winners List: नायब सिंह सैनी जीते, नूंह सीट कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशी को, देखिए विजेताओं की लिस्ट
हरियाणा विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम नूंह विधानसभा का रहा, जहां कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। पिछले दिनों धार्मिक हिंसा के कारण नूंह पूरे देश में चर्चा में रहा था। भाजपा के लिए पहली जीत जींद से आई, जहां डॉ. कृष्ण लाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 15,860 वोट से हराया।
Publish Date: Tue, 08 Oct 2024 01:31:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Oct 2024 07:44:19 AM (IST)
Haryana Chunav Winners List: भाजपा की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता।HighLights
- हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक
- पहली बार लगातार तीसरी बार सत्ता में आया कोई दल
- नायब सिंह सैनी की अगुवाई में पार्टी ने लड़ा था चुनाव
इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Haryana Chunav Winners List)। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बन गई है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई पार्टी लगातार तीन बार सत्ता में रही हो। इस बार भाजपा ने 48 सीटें जीत ली हैं, जो प्रदेश में पार्टी का रिकॉर्ड है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विजेताओं के नाम भी घोषित हो चुके हैं। नीचे देखिए विजेताओं की लिस्ट (Haryana Winners List) है।
![naidunia_image]()
Haryana Assembly Election 2024 Winners List