• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hathras Stampede : सत्संग में भगदड़ मामले में पुलिस के हाथ लगे दो और सेवादार, अब तक 11 लोगों की हुई गिरफ्तारी

भगदड़ की जांच के लिए बनाई गई आयोग के सामने कई लोगों ने बयान दिए। इसमें कई वजह सामने आई, जिसमें सबसे प्रमुख सूरजपाल द्वारा चरण रज लेने का संदेश, निकासी...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 07 Jul 2024 10:25:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jul 2024 07:24:58 AM (IST)
Hathras Stampede : सत्संग में भगदड़ मामले में पुलिस के हाथ लगे दो और सेवादार, अब तक 11 लोगों की हुई गिरफ्तारी
सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के आश्रम में सिर झुकाते अनुयायी।

HighLights

  1. दिल्ली से मुख्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी।
  2. मैनपुरी के दुरवेश और दलवीर पाल पर कसा पुलिस का शिकंजा।
  3. आयोग के सामने कई लोगों ने बताई भगदड़ की वजह।

एजेंसी, हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग में भगदड़ की चलते 123 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो और सेवादारों को दबोच लिया है। ऐसे में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह दो लोग मैनपुरी के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान दुरवेश और दलवीर पाल के रूप में हुई है। इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुरकर को पहले ही गिरफ्तार किया चुका है।

फिरोजाबाद, मैनपुरी व हाथरस से उठाए सेवादारा

पुलिस ने आठ सेवादारों को फिरोजाबाद, मैनपुरी व हाथरस जनपद से उठाया है। पुलिस अब उन सेवादारों के बारें जानकारी ले रही है, जिनकी वजह से यह भगदड़ मची थी। दरअसल, कुछ सेवादारों ने भीड़ को आगे बढ़ने के लिए धक्का दिया था, जिसकी वजह से भगदड़ की स्थिति बन गई थी। उसके बाद उन्होंने साक्ष्यों को भी छुपाया, जिससे उन तक पुलिस ना पहुंच पाए। उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दबाने व साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो और फोटो के जरिए इन सेवादारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


12 टीमें हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में कर रहीं छापामारी

पुलिस की 12 टीमें बाबा की मजबूत पकड़ वाली जगहों पर छापामारी कर रही हैं, जिससे इन लोगों के बारे में पता चल सके। आगरा-नोएडा की एसटीएफ की टीम भी इन 12 टीमों में शामिल है। आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, अलीगढ़, मथुरा की एसओजी की टीमों के साथ पुलिस की टीम भी हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक छापामारी कर चुकी हैं।