• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health News: केन्या के पूर्व पीएम की बेटी की आंखों में आयुर्वेद से लौटी रोशनी

Ayurveda treatment for eyes: ओडिंगा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इस पर चर्चा की और उन्हें यह शानदार कहानी सुनाई।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 14 Feb 2022 07:40:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Feb 2022 09:54:44 AM (IST)
Health News: केन्या के पूर्व पीएम की बेटी की आंखों में आयुर्वेद से लौटी रोशनी

Ayurveda treatment for eyes: केरल के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज से केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा की बेटी की आंखों में रोशनी लौट आई है। अब ओडिंगा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उस अस्पताल की शाखा केन्या में खोलने का अनुरोध किया है, ताकि वहां के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

ओडिंगा हाल में केरल में थे। उन्होंने अपनी बेटी की आंखों की रोशनी लौटाने के लिए श्रीधरीयम आयुर्वेदिक नेत्र अस्पताल और अनुसंधान केंद्र को धन्यवाद दिया है। ओडिंगा की बेटी रोजमेरी को 2017 में ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। उनकी नैरोबी में सर्जरी हुई थी। लेकिन आपरेशन के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद वे रोजमेरी को साथ लेकर इलाज के लिए भारत आए। आयुर्वेदिक इलाज से रोजमेरी की आंखों में रोशनी लौट आई।


ओडिंगा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इस पर चर्चा की और उन्हें यह शानदार कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, मैंने उनसे कहा है कि हमें साथ काम करने में खुशी होगी। प्रेट्र के अनुसार, मुलाकात के दौरान मोदी ने ओडिंगा से कहा कि वे भारत-केन्या संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

व्हीलचेयर पर आई महिला को रेस्तरां में प्रवेश देने से इन्कार

गुरुग्राम : यहां संचालित एक नामी रेस्तरां में व्हीलचेयर पर बैठी महिला को प्रवेश देने से मना कर दिए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने खुद कई ट््‌वीट करके यह जानकारी दी है। दिल्ली निवासी दिव्यांग महिला 11 फरवरी की रात अपने चार नजदीकी दोस्तों के साथ साइबर हब में संचालित एक नामी रेस्तरां में पहुंची थी। उन्हें गेट पर ही कुछ देर तक इंतजार कराया गया। उन्होंने समझा कि भीतर जगह भर गई होगी, इस वजह से इंतजार कराया जा रहा है। जब उन्होंने चार लोगों के लिए एक टेबल मांगी तो कर्मचारी ने व्हीलचेयर अंदर ले जाने से मना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोग असहज महसूस करेंगे। दिव्यांग महिला की मांग को रिसेप्शन डेस्क पर बैठे अन्य कर्मचारियों ने भी नजरअंदाज कर दिया। जब उनके दोस्तों ने विरोध जताया तो कर्मचारियों ने बाहर टेबल लगाने की बात कही। कड़ाके की सर्दी में बाहर बैठना संभव नहीं था। महिला ने ट््‌वीट में कहा है कि वह लाकडाउन के काफी समय बाद घर से बाहर निकली थीं।

बताया जाता है कि रेस्तरां प्रबंधन ने इस प्रकरण पर माफी मांगते हुए अपने स्तर पर जांच कराने की बात की है। सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) धर्मबीर सिह का कहना है कि महिला ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत के आधार पर छानबीन की जाएगी। रेस्तरां प्रबंधन का कहना है कि महिला डांस फ्लोर के नजदीक बैठना चाहती थीं। व्हीलचेयर के साथ डांस फ्लोर के नजदीक उन्हें दिक्कत होती।