• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heat Wave Alert: इन राज्यों में 7 मई तक रहेगी प्रचंड गर्मी, उत्तर पूर्व में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 मई को सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 04 May 2024 07:47:21 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 May 2024 07:52:03 AM (IST)
Heat Wave Alert: इन राज्यों में 7 मई तक रहेगी प्रचंड गर्मी, उत्तर पूर्व में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
IMD के मुताबिक, 5 और 6 मई को असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।

HighLights

  1. 5 और 6 मई को उत्तर पूर्व भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  2. 5 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  3. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 मई तक देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ने और लू चलने की आशंका जताई है। लू की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 5 और 6 मई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इन राज्यों में रहेगा लू का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक में भी लू चलने से लोग परेशान रहेंगे। इन इलाकों में 7 मई के बाद ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 मई को सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


naidunia_image

भारी बारिश अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 5 और 6 मई को उत्तर पूर्व भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, 5 और 6 मई को असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।