• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heeraben Modi Passed Away: हीरा बा की इस बात पर जरूर अमल करें, जो 100वें जन्मदिन पर उन्होंने PM मोदी से कही थी

Heeraben PM Modi Photo पीएम मोदी का अपनी मां हीराबेन के साथ विशेष लगाव था और अक्सर मां से मिलने के लिए गुजरात जाते थे।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 28 Dec 2022 02:57:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Dec 2022 09:14:38 AM (IST)
Heeraben Modi Passed Away: हीरा बा की इस बात पर जरूर अमल करें, जो 100वें जन्मदिन पर उन्होंने PM मोदी से कही थी

Heeraben Death News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। तबीयत अचानक खराब होने के बाद दो दिन पहले उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री खुद मां की तबीयत का हाल लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। पीएम मोदी का अपनी मां हीराबेन के साथ विशेष लगाव था और अक्सर मां से मिलने के लिए गुजरात जाते थे। हीराबेन की उम्र 100 साल की हो चुकी थी और जब 100वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे तो उन्होंने अपने बेटे नरेंद्र मोदी को एक बड़ी बात कही थी और इसका जिक्र खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में किया है। मां हीराबेन के निधन पर दुखी पीएम मोदी ने लगातार कई ट्विट किए हैं। इस में एक ट्विट में खुद पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। प्रधानमंत्री मोदी मां की इस बात का अपने जीवन में और अपनी कार्यशैली में हमेशा ध्यान रखते हैं।

मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022


आइए आपको यहां दिखाते हैं कुछ ऐसे भावुक लम्हें, जब पीएम मोदी अपनी मां से मिलने पहुंचे थे -

naidunia_image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन 18 जून को 100 साल की हो गई थी, तब एक पूजा भी रखी गई थी। इस पारिवारिक कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।

naidunia_image

इस मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री मोदी मार्च में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से उनके आवास पर मुलाकात की थी। तब ये मुलाकात दो साल बाद हुई थी।

naidunia_image

गुजरात के गांधीनगर के सायसण पेट्रोल पंप की 80 फीट सड़क का नाम मां हीराबा मार्ग रखा गया है। गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यह फैसला लिया था।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image