अब हेमा मालिनी का नया पता वृंदावन, पति धर्मेंद्र समेत किया गृह प्रवेश
भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने चार साल पहले जनता से चुनाव में किया वृंदावन में बसने का वादा पूरा कर दिया है।
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 20 Apr 2018 11:11:34 PM (IST)
Updated Date: Fri, 20 Apr 2018 11:16:19 PM (IST)

वृंदावन। भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने चार साल पहले जनता से चुनाव में किया वृंदावन में बसने का वादा पूरा कर दिया है। शुक्रवार को वृंदावन की ओमेक्स सिटी में वैदिक रीति रिवाज से पूजन के साथ गृह प्रवेश किया। इस दौरान उनके अभिनेता पति धर्मेंद्र भी मौजूद रहे।
याज्ञिक आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के सान्निध्य में करीब दो घंटे पूजन और हवन-यज्ञ चला, जिसके बाद गृह प्रवेश की विधि पूरी कराई गई। गृह प्रवेश कार्यक्रम में सीमित लोग ही बुलाए गए थे। यहां तक की मीडिया से भी दूरी रखी गई।
अब से पहले सांसद हेमामालिनी हर महीने कम से कम तीन दिन यहां प्रवास करती थीं। इस दौरान वह एक होटल में ठहरती थीं। राधा कृष्ण की भक्ति के कारण हेमा का मथुरा से शुरू से ही लगाव रहा है।
अपनी पहली फिल्म राजकपूर निर्देशित "सपनों के सौदागर" के बाद जब वह मुंबई में अपनी पहली कार खरीदने गइर् तो कार शोरूम का मालिक मथुरा के कारब का रहने वाला निकला।
राजकपूर ने अपनी फिल्मों के गीतकार रहे शैलेंद्र को ही सबसे पहले हेमा को कास्ट करने के लिए भेजा था। बाद में उन्हें पता चला कि शैलेंद्र मथुरा के रहने वाले हैं। इस तरह हेमा का मथुरा से शुरू से ही लगाव रहा है। मथुरा से संसदीय चुनाव जीतने के बाद उक्त रहस्योद्घाटन उन्होंने स्वयं किया था।