• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा, हैदराबाद शिफ्ट होंगे विधायक

Hemant Soren Jharkhand News: हेमंत सोरेन को पहले ही गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक कविता पोस्ट की और संदे...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 07:51:05 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Feb 2024 03:18:33 PM (IST)
Jharkhand News: हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा, हैदराबाद शिफ्ट होंगे विधायक
ईडी के हाथों गिरफ्तार होने वाले पहले सीएम हैं हेमंत सोरेन

HighLights

  1. भ्रष्टाचार के तीन मामलों में ईडी की कार्रवाई
  2. 15 दिन की रिमांड मांगी जाएगी
  3. पूरे झारखंड में सुरक्षा बढ़ाई गई

एजेंसी, रांची (Hemant Soren Jharkhand News)। जमीन और खनन घोटाले के आरोपी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने रांची स्थित सीएम आवास में 8 घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच, झारखंड की राजनीति के लिए गुरुवार का दिन अहम होने जा रहा है। आज जहां झारखंड बंद का आह्वान किया गया है, वहीं ईडी हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करके अधिकतम 15 दिन की रिमांड मांगेगी।

Hemant Soren Jharkhand News Read Latest Updates

हॉर्स ट्रेडिंग पर एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, ऐसे कई विधायक हैं जो सॉफ्ट टारगेट हो सकते हैं। सुरक्षा कारणों से हमने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर रखा है।


#WATCH | Replying to a question on horse trading, Congress party's incharge for Jharkhand, Ghulam Ahmad Mir says, "...there are many MLAs who could be soft targets...For safety reasons, we have kept our MLAs in a safe place..." pic.twitter.com/qgWZvAQpY6

— ANI (@ANI) February 1, 2024

राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर झारखंड कांग्रेस की नेता शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, हमारे पास पूर्ण बहुमत है, तो राज्यपाल हमें क्यों नहीं बुला रहे हैं?

#WATCH | On the current political situation in the state, Jharkhand Congress leader Shilpi Neha Tirkey says, "We have full majority, so why is the Governor not calling us?" pic.twitter.com/c0o5WQ29hf

— ANI (@ANI) February 1, 2024

झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बदली परिस्थिति में सत्ता पक्ष अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने में जुटा है। राज्यपाल ने अभी महागठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। वह शपथग्रहण का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच रांची में जमा सभी विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर दिल्ली से रांची के लिए दो विशेष प्लेन मंगाए जा रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से विमान उड़ान नहीं भर सका है।

हेमंत सोरेन को पहले ही गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक कविता पोस्ट की और संदेश किया कि वे डरने वाले नहीं हैं।

इस बीच, चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वर्तमान में चंपई झारखंड के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था।

naidunia_image

कल्पना सोरेन क्यों नहीं बन सकी मुख्यमंत्री

  • परिवार में ही कल्पना के विरोध की आवाज उठ रही थी
  • कल्पना अभी विधायक नहीं हैं, उपचुनाव कराने में परेशानी आती।