
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को मुफ्त इलाज देने का कागजी दावा कर रही है। हकीकत यह है कि 30 रुपए की रिश्वत समय पर नहीं दे पाने के कारण नौ महीने के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है।
बहराइच जिले में हुई इस हृदय विदारक घटना में महिला ने बताया कि उसके बच्चे को इंजेक्शन लगाने के बदले में 20 रुपए, बेड पर लिटाने के लिए 30 रुपए और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सौ रुपए मांगे गए थे।
बेहद गरीब महिला को रिश्वत के लिए मांगे गए पैसों का इंतजाम करने में थोड़ा समय लग गया। इस बीच उसके नौ महीने के बेटे की मौत हो गई। उधर, डॉक्टरों का दावा है कि बच्चे का पूरा इलाज किया गया है।
सीवेज का पानी अब पीने में हो सकेगा इस्तेमाल
अब आरोपी स्टाफ को ड्यूटी से हटा कर मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जितनी दवा और इंजेक्शन की जरूरत थी, सब दिए गए हैं। बच्चा नौ महीने का था और उसकी हालत नाजुक थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
बहराइच अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी पांडे ने इस मामले में बताया कि बच्चे को एंटीबायोटिक इंजेक्शन सुबह-शाम लगाए गए थे। वहीं, बच्चे के पिता की शिकायत यह है कि उससे भर्ती करने के लिए और बिस्तर देने के लिए पैसा मांगा गया।