• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election Result: हिमाचल में सरकार बनाने की तैयारी, कांग्रेस विधायकों को शिमला में ही रुकने का निर्देश

Himachal Election Result: हिमाचल प्रदेश में साल 1985 से कोई भी पार्टी लगातार 10 साल तक सत्ता में नहीं रही है। इसे देखते हुए बीजेपी ने राज नहीं, रिवाज ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 08 Dec 2022 09:32:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Dec 2022 08:10:38 AM (IST)
Himachal Election Result: हिमाचल में सरकार बनाने की तैयारी, कांग्रेस विधायकों को शिमला में ही रुकने का निर्देश

Himachal Election Result: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस की ओर से सरकार बनाने की तैयारी शुरु हो गई है। शुरुआत में कांग्रेसी नेताओं ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का अंदेशा जताया था, लेकिन अब लगता है कांग्रेस इस ओर से निश्चिंत हो गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक चुनाव में जीते सभी कांग्रेसी विधायकों को शिमला में ही रहने को कहा गया है। शुक्रवार को कांग्रेस आलाकमान की ओर से भेजे जा रहे पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र हुड्डा और चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला में विधायकों से मिल सकते हैं। उसके बाद ही तय होगा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री का कुर्सी किसे सौंपी जाएगी।

naidunia_image

तमाम राज्यों में करारी हार झेलने के बाद हिमाचल प्रदेश ने कांग्रेस को नई ऊर्जा दी है। प्रदेश में ना सिर्फ पार्टी का सिक्का चल गया, बल्कि स्पष्ट बहुमत भी मिला है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी हिमाचल के चुनाव में पहली बार हाथ आजमाया था, लेकिन उनकी जमानत तक जब्त हो गई। बड़े-बड़े दावे कर रहे पार्टी का खाता तक नहीं खुला।


naidunia_image

बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

वैसे, राज्य के सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी सीट तो बचा ली, लेकिन बीजेपी की सत्ता नहीं बचा पाए। उन्होंने हार स्वीकार करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। हिमाचल प्रदेश में साल 1985 से कोई भी पार्टी लगातार 10 साल तक सत्ता में नहीं रही है। इसे देखते हुए साल 2022 के के विधान सभा के चुनाव में बीजेपी ने राज नहीं, रिवाज बदलेंगे का नारा दिया था। लेकिन जनता के उनके नारे को साफ नकार दिया। प्रदेश में हर साल में सरकार बदल जाती है। इस बार भी वही हुआ। अब कांग्रेस के सामने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती है।