एजेंसी, शिमला (Himachal Pradesh News LIVE)। राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार संकट से घिरी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कांग्रेस के ही विधायकों की बगावत खुलकर सामने आई है। मंगलवार शाम से शुरू हुआ सियासी ड्रामा जारी है। बुधवार को कांग्रेस के छह बागी विधायक पंचकूला से शिमला पहुंचे। विधानसभा में भारी हंगामे के बीच उस समय बड़ा मोड़ आया, जब सुक्खू सरकार में मंत्री और दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपना असंतोष खुलकर व्यक्त किया और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तलवार लटकी है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी सक्रिय है और डैमेज कंट्रोल में जुटा है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि सरकार बनने के बाद कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। हमने इसे सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान को इस बारे में सूचित किया था। एक साल से अधिक समय बीत गया, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ'। जिसके कारण हमें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार नहीं किया है। यह उन लोगों के लिए है जो पर्यवेक्षक के रूप में आए हैं। यह उन्हें तय करना है कि इसके बारे में क्या करना है। देखते हैं क्या होता है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके (राज्यसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने वाले कांग्रेस विधायकों) के खिलाफ अयोग्यता प्रस्ताव लाए हैं और उस पर सुनवाई चल रही है। बजट आज पारित हो गया और सरकार गिराने की साजिश रची गई। सरकार गिराने की साजिश को नाकाम कर दिया है। हमारी सरकार 5 साल पूरे चलेगी।
#WATCH | Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says ...We've brought disqualification motion against them (Congress MLAs who voted for BJP candidate in RS polls) and hearing for the same is underway. The budget was passed today and the conspiracy to topple our govt has been… pic.twitter.com/MiSIGJU986
— ANI (@ANI) February 28, 2024
लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है। इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने इस्तीफे की खबरों खारिज किया है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को भ्रामक बताया और कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। ना ही पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा है। उनके पास पर्याप्त संख्याबल है।
दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों की शाम 3.30 बजे बैठक है। माना जा रहा है कि बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांगा जा सकता है। उम्मीद है कि शाम तक नए सीएम का ऐलान भी हो जाएगा। हालांकि इस पर संशय है कि इससे संकट का हाल निकल जाएगा।
कांग्रेस के बागी विधायकों को बीती रात शिमला से हरियाणा के पंचकूला ले जाया गया था। आज सुबह से विधायक हेलिकॉप्टर से फिर शिमला पहुंचे और विधानसभा में हिस्सा लिया। यहां बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वे सभी भाजपा के साथ हैं।
भाजपा के निलंबित विधायक विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं। मार्शल इनको बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा विधायकों का एक दल राज्यपाल से मिला है और हालात की जानकारी दी है।
विधानसभा का सत्र शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ। इस बीच स्पीकर ने 15 भाजपा विधायकों को सस्पेंड कर दिया है।
#WATCH | Congress MLA Vikramaditya Singh tears up; says, ...Someone who was the CM of the state for 6 times, due to whom this Government was formed in the state - they could not find a small space for his statue at Mall Road. This is the respect this Government has shown to my… pic.twitter.com/hPmthEtl74
— ANI (@ANI) February 28, 2024
#WATCH | Himachal Pradesh Minister Vikramaditya Singh steps down from his position, a day after the Rajya Sabha election result in the state.
— ANI (@ANI) February 28, 2024
He says, All I would like to say is that under the current circumstances, it is not correct for me to continue as a part of the… pic.twitter.com/VNp0nuSfnR
#WATCH | Shimla | Himachal Pradesh minister & Congress MLA Vikramaditya Singh holds a press conference following Himachal Pradesh Rajya Sabha election result.
— ANI (@ANI) February 28, 2024
He says, "...There is no doubt that former CM Virbhadra Singh's name was used in the (Assembly) election...This is a… pic.twitter.com/kWDicjg7hW
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की।
इस बीच, कांग्रेस से बगावत करने वाले छह विधायकों को हरियाणा के पंचकूला से शिमला ले जाया जा रहा है। इन्हें विशेष हेलीकॉप्टर से ले जाया गया। माना जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने में इनकी भूमिका अहम हो सकती है।
#WATCH | Haryana: Chopper boarded by Himachal Pradesh MLAs, takes off from Panchkula. https://t.co/2R5baFaAbZ pic.twitter.com/IqXBrvhweT
— ANI (@ANI) February 28, 2024
राज्यसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा, बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के कुछ और विधायक हमारे संपर्क में हैं। मुझे उनके कुछ विधायकों और मंत्रियों के फोन आए हैं। अगले कुछ घंटों में स्थिति बदलने वाली है और आप देखेंगे कि बीजेपी जल्द ही अपनी सरकार बनाएगी।
#WATCH | HP BJP candidate Harsh Mahajan - who won the Rajya Sabha Elections says, "BJP is going to form its government in the state. Some more MLAs of Congress are in touch with us. I got phone calls from some of their MLAs and ministers...The situation is going to change in the… pic.twitter.com/2aPmfIhOrU
— ANI (@ANI) February 28, 2024
#WATCH | After meeting Governor Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh LoP Jairam Thakur says, "We have informed the Governor about what happened in the Assembly recently...We informed him about the behaviour of the Speaker towards the Opposition MLAs. In the Assembly, when we… pic.twitter.com/9ByUtMnh1t
— ANI (@ANI) February 28, 2024
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, हाल ही में विधानसभा में जो हुआ, उसके बारे में हम राज्यपाल को जानकारी देंगे। हमने वित्तीय विधेयक पर मत विभाजन की मांग की थी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। जिस तरह से मार्शल ने सभी विधायकों के साथ व्यवहार किया, वह ठीक नहीं था। हम यह सारा मुद्दा राज्यपाल के सामने उठाएंगे।
#WATCH | On meeting Governor Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh LoP Jairam Thakur says, "We will inform the Governor about what happened in the Assembly recently. We demanded division during the cut motion on the financial bill, but it was not allowed. After that, the way… pic.twitter.com/LGmHfedaJJ
— ANI (@ANI) February 28, 2024
हिमाचल विधानसभा में भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा विधायक भी मौजूद रहे।