
मल्टीमीडिया डेस्क। भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद से बहुत सी बातें सामने आईं, जिनमें से एक है दोनों देशों के स्कूल की किताबों में इतिहास का अलग-अलग होना। दोनों देशों की किताबों में इतिहास का अलग-अलग वर्णन है, जबकि विभाजन से पहले दोनों मुल्क एक थे।
ऐसे में दोनों देशों में पढ़ाया जाने वाला इतिहास भी एक ही होना चाहिए था। मगर, ऐसा नहीं है। आम भारतीय मानता है कि विभाजन मोहम्मद अली जिन्ना के कारण हुआ। वहीं, अमूमन पाकिस्तानियों में यही धारणा महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरु के प्रति बन चुकी है।
सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930-34)
ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों का बहिष्कार करने के लिए महात्मा गांधी ने यह आंदोलन छेड़ा था। इस आंदोलन के तहत ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरूद्ध एक लहर छिड़ी। भारतीय इतिहास की किताबों में इस घटना और आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया जाता है। मगर पाकिस्तान की पाठ्य पुस्तकों में इस आंदोलन के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है।
ब्रिटिश भारतीय शासन का विभाजन (1947)
लाहौर में पंचाब टेक्स्ट बुक बोर्ड की चौथी कक्षा में उर्दू की किताब में लिखा है कि अपनी आजादी हासिल करने के बाद वे (मुस्लिम समाज) एक ऐसी सरकार बनाना चाहते थे, जो पूरी तरह इस्लाम के कायदे-कानून पर टिकी हो। पर वे ये भी जानते थे कि भारत में हिंदुओं की बहुतायत है। अंग्रेजों के चले जाने के बाद इस्लामिक कानून की स्थापना वे यहां नहीं कर सकेंगे।
सपनों में महिला को देखा, तो ऐसा हो सकता है आपके साथ
उनका मानना था कि हिंदू यहां अपने समाज से जुड़े कानूनों का निर्माण करेंगे और इस समाज में मुस्लिमों को पहले से ही अछूतों की नजर से देखा जाता रहा है। उन्हें डर था कि ब्रिटिश शासन की गुलामी के बाद वे लोग हिंदुओं के गुलाम न बन जाएं। मुस्लिम पूरी तरह से आजादी चाहते थे और ऐसा मुल्क चाहते थे, जहां अल्लाह का कानून चले।
वहीं, कक्षा 12 की एनसीईआरटी की किताब में लिखा है- शुरुआत में मुस्लिम समाज में अलग देश को लेकर किसी तरह की मांग नहीं उठी थी। यहां तक कि मोहम्मद अली जिन्ना ने भी विभाजन के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा था। उन्होंने ब्रिटिश अधिकारियों का ध्यान मुस्लिम समाज की ओर आकर्षित करने के लिए इस मोलभाव का प्रस्ताव रखा था।
1947 के दंगों पर बंटी है राय
पाकिस्तान की 12वीं की किताब में लिखा है- जो लोग पाकिस्तान छोड़ रहे थे, उनकी वहां के मुसलमान बाकायदा मदद कर रहे थे। जबकि जो लोग भारत से पाकिस्तान जा रहे थे, उन पर अत्याचार किया जा रहा था। बसें जलाई जा रहीं थीं। उनकी हत्याएं की जा रही थीं। उन्हें लूटा जा रहा था।
ओलिंपिक विजेता साक्षी को सुनने पहुंचे लोग, नेताओं ने खराब किया मजा
कक्षा 12 की एनसीईआरटी की किताब में लिखा है- संविधानिक तौर पर जो हिस्से और टैरेटरी बांटी गई थी, वो विभाजन था। मगरए 16 महीनों तक जो चला वह गृह युद्ध से कम नहीं था। दोनों देशों की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा एक दूसरे को अपना शत्रु मानकर मार-काट पर उतर चुका था।
1971 के भारत-पाक युद्ध पर राय
पेशावर के एनडब्ल्यूएफपी की पांचवी की पाठ्य पुस्तक में लिखा है- 1965 में हुए युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में रह रहे हिंदुओं की मदद के लिए भारत आगे आया और लोगों को भड़काने लगा। आखिरकार दिसंबर 1971 में भारत ने पूर्वी पाकिस्तान को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। नतीजा यह रहा कि पूर्वी पाकिस्तान हमसे (पाकिस्तान) अलग हो गया।
वहीं एनसीईआरटी की भारतीय राजनीति विज्ञान की 12वीं कक्षा की किताब में लिखा है- पूर्वी पाकिस्तान में बंगालियों को बिल्कुल निम्न दर्जे का जीवन जीने के लिए मजबूर किया जा रहा था। शेख मुजीबुर्ररहमान को जब पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया, तो उसके बाद से ही 'लिबरेट बांग्लादेश' का नारा वहां बुलंद होने लगा। इसके बाद 80 हजार लोगों ने भारत में शरण ली, तो नैतिकता के नाते भारत को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
कश्मीर का मसला आज भी बरकरार
भारतीय पाठ्य पुस्तकों में बताया गया है कि 1947 में ही कुछ अतिवादियों ने कश्मीर पर हमला कर दिया था। उस समय कश्मीर के शासक रहे राजा हरि सिंह ने भारतीय सरकार से मदद मांगी। कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद भारतीय सरकार ने सेना वहां उनकी मदद के लिए भेजी थी।
मगर, पाकिस्तानी पाठ्य पुस्तकों में लिखा गया है कि राजा हरि सिंह अपने शासन में कश्मीरी मुस्लमानों पर अत्याचार कर रहे थे। जो लोग पाकिस्तान के साथ जाना चाहते थे, उन्हें जबरदस्ती भारत के साथ जोड़कर रखा जा रहा था। भारत के विभाजन के बाद यह ऐसा मसला है, जिसका आज-तक हल नहीं निकल सका है।