Holi 2021: होली से पहले रेलवे ने कैंसिल की ट्रेनें, रिजर्वेशन कंफर्म है तो देखें यह लिस्ट
Holi 2021: पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद डिविजन के ध्रांगधरा-समखियाली खंड पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे से आने या गुजरने वाली लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 22 Mar 2021 02:26:55 PM (IST)
Updated Date: Thu, 25 Mar 2021 07:48:05 AM (IST)

Holi 2021: देश भर में रंगों के त्योहार होली का उत्साह नजर आने लगा है। हालांकि कोरोना काल के कारण इस बार भी रंग कुछ फीका रहेगा, लेकिन एक बड़ी आबादी ऐसी होती है जो ट्रेनों में सफर कर अपनों के बीच होली मनाती है। रेलवे हर साल होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train) चलाती है। ताजा खबर यह है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण रेलवे ने कुछ Holi Special Train रद्द कर दी हैं। यह उन लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है, जिन्होंने होली पर अपने गांव या शहर जाने की प्लानिंग बना ली थी और रिजर्वेशन भी करवा लिया था। वहीं बड़ी संख्या में रेलवे ने ट्रेनों का रूट और टाइमिंग भी बदला है। इस जानकारी के बिना यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में प्रकाशित एक रिपोर्ट को वेस्टर्न रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद डिविजन के ध्रांगधरा-समखियाली खंड पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे से आने या गुजरने वाली लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। जानिए किन ट्रेनों को रद्द किया गया है और किन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
- ट्रेन संख्या 09116/09115, 21 से 23 मार्च तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 02973 को 24 मार्च 2021 को गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।
डायवर्ट ट्रेनों की सूची
- ट्रेन संख्या 04311 बरेली-भुज पालनपुर-भिलाड़ी-समखियाली 20 और 23 मार्च से चलेगी।
- ट्रेन संख्या 04312 भुज-बरेली, जो 23 और 24 मार्च से शुरू होगी, को समखियाली-भिल्दी-पालनपुर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और यह ट्रेन भुज से 17.05 बजे प्रस्थान करेगी।
- ट्रेन संख्या 09336 इंदौर-गांधीधाम, 21 मार्च 2021 से अहमदाबाद तक ही चलेगी। यह अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 09335 गांधीधाम-इंदौर, 22 मार्च 2021 को शुरू की जाने वाली विशेष रेल सेवा अहमदाबाद तक ही चलेगी। यह ट्रेन गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 09003, 21 मार्च 2021 को अहमदाबाद और भुज के बीच रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 09004 भुज-बांद्रा टर्मिनस, 22 मार्च 2021 को भुज और अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।
- गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच ट्रेन संख्या 06505 23 मार्च 2021 को रद्द रहेगी।
- अहमदाबाद और भुज के बीच ट्रेन संख्या 01192 22 मार्च को रद्द रहेगी।
- भुज और अहमदाबाद के बीच ट्रेन संख्या 01191 24 मार्च 2021 को रद्द रहेगी।