
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऑनर किलिंग के मामलों में देश में सबसे आगे है। देशभर में होने वाली ऑनर किलिंग की घटनाओं में से 68 फीसद घटनाएं सिर्फ यूपी में ही हुई हैं। यह जानकारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़ों से मिली है।
साल 2014 में यूपी में जहां ऑनर किलिंग का एक केस दर्ज किया गया था, वहीं 2015 में यह आंकड़ा बढ़कर 131 हो गया। इस तरह की घटना में हुई अप्रत्याशित वृद्धि ने सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों को चौंका दिया है।
दिन में पुजारी बनकर कराता था शादी और रात में...
मंगलवार को जारी किए गए एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक देशभर में ऑनर किलिंग की घटनाओं में सात गुना इजाफा हुआ है। इस सूची में यूपी के बाद गुजरात और फिर मध्य प्रदेश का नाम है। गौरतलब है कि ऑनर किलिंग के अपराध को एनसीआरबी ने साल 2014 में अलग श्रेणी बनाकर शामिल किया था।
राजनीतिक कारणों से होने वाली सर्वाधिक हत्याओं में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। साल 2014 में यूपी में ऐसी सिर्फ दो हत्याएं हुई थीं, जबकि साल 2015 में यह आंकड़ा बढ़कर 28 फीसद हो गया।
RSS से वेलिंगकर को हटाने पर बवाल, 400 स्वयंसेवकों ने दिया इस्तीफा
इस सूची में झारखंड, केरल और मध्य प्रदेश का नंबर क्रमश: दूसरा, तीसरा और चौथा है। पिछले साल देशभर में 96 राजनीतिक हत्याएं हुईं, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 64 का था।