• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकोट के टीआरपी मॉल में भीषण हादसा, गेम जोन में आग लगने से 35 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का एलान

गुजरात के राजकोट में टीआरपी मॉल के गेम जोन में आग लग गई है। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटे...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 25 May 2024 07:39:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 May 2024 09:13:06 PM (IST)
राजकोट के टीआरपी मॉल में भीषण हादसा, गेम जोन में आग लगने से 35 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का एलान
टीआरपी मॉल में लगी आग।

एएनआई, राजकोट। गुजरात के राजकोट में टीआरपी मॉल के गेम जोन में आग लग गई है। इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुआवजे का एलान कर दिया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रशासन को बचाव व राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया है।


#WATCH गुजरात: राजकोट में TRP गेम जोन में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/86Dr4BHfUc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

पांच किमी दूर से दिखाई दे रहा था धुआं

आज शनिवार होने की वजह से लोग परिवार के साथ घूमने के लिए टीआरपी मॉल आए थे। मॉल में आग की लगने की जानकारी मिलने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग इतनी ज्यादा तेज हो गई थी कि उसका धुआं लोगों को 5 किमी दूर से भी दिखाई दे रहा था।

राज्य सरकार ने किया जांच दल का गठन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी। इस संबंध में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

पीएम मोदी हादसे पर जताई संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राजकोट की घटना पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने जताई हादसे पर संवेदनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर राजकोट (गुजरात) के गेम जोन में हुई दुर्घटना पर संवेदना जताई। उन्होंने लिखा कि मुझे इस घटना से गहरा दुख हुआ है। मैंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की है और इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली है। प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। राहत एवं बचाव कार्य और घायलों को इलाज मुहैया करा रहा है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"