
बेंगलुरु। रियो ओलिंपिक में देश को रजत पदक दिलाने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की आज हर ओर चर्चा हो रही है। मनमौजी खिलाड़ी सिंधु ने जब भी कोर्ट में कदम रखा पूरी प्रचंडता से सामने वाले प्रतिद्वंद्वी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
मगर, सिंधु का ट्रांसफॉर्मेशन धीरे-धीरे हुआ था। वह पिछले साल ही पैर की चोट से उबरी थीं। 2015 के डेनमार्क ओपन में उन्होंने कमबैक ट्रायल किया था। इसमें उन्होंने ताइपी की ताई तजु जिंग, वांग यिहान और स्पेन की कैरोलिना मरीन को हराथा। इसके बाद वह फाइनल में ली जिरुई से हार गईं थी।
यह महज इत्तेफाक है कि ओलिंपिक में भी उन्होंने उनमें से दो को हराया। चोट के बाद उनमें दो बड़ी कमियां सामने आईं थीं। पहली वह कोर्ट में लंबे समय तक पैरों की शक्ित नहीं बनाए रख पाती थीं। दूसरा, उनका डिफेंस कमजोर था। जाहिर है कि उनका पूरा खेल इन्हीं परिस्थितियों में सफर कर गया।
गुरू गोपीचंद ने दिया यह मंत्र, 'जीवन में एक बार...'
रियो में सिंधु ने दिखाया कि वह इन पेरशानियों से उबर गईं हैं। यिहान मैच में उनके प्रदर्शन ने राहत दिलाई और यह लगा कि उन्होंने वह गति पकड़ ली है, जो 28 साल की चीनी खिलाड़ी ने बनाई। जल्द ही उन्होंने कॉर्नर की ओर प्रतिभागी को दौड़ाना शुरू किया।
डीप टॉसेस और फ्लैट शॉट्स सेट के जरिये सिंधु ने काउंटर अटैक किया। इससे यिहान कोर्ट में उनके सामने नहीं टिक पाईं। आधे मौकों को उन्होंने प्वाइंट्स में तब्दील किया। दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी मैरिन ने भी फाइनल में इसी रणनीति का फायदा उठाया।
डिलीवरी के दौरान निकाली डॉक्टरों ने किडनी, जब पता चला तो...
सिंधु ने भी काउंअर अटैक किए, लेकिन उनका पेस (गति) धीमा रहा। साथ ही उन पर दबाव भी काफी था। मैच कोर्ट के बाहर जीते या हारे जाते हैं। बहरहाल, सिंधु ने पहले ओलिंपिक के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन किया।