
नई दिल्ली। उरी में सेना के बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत न तो हमलावरों को माफ करेगा और न ही भूल जाएगा। यह सिर्फ बयानबाजी नहीं थी। दरअसल, मोदी पहले से ही नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी आतंकवादी लॉन्चपैड्स पर सैन्य कार्रवाई को लेकर हरी झंडी दे दी थी।
पाकिस्तान को दंडित करने के फैसला के बारे में 23 सितंबर को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को अवगत करा दिया गया था। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। कड़ा प्रहार करने के पहले राजनयिक मार्ग को चुना गया था।
इसके तत्काल बाद मोदी ने उरी के हमलावरों के बारे में जानकारी लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बुलाया। हमले में मारे गए चार आतंकियों के पास से मिले जीपीएस सेट और उरी में ग्रामीणों द्वारा उनकी मदद करने वाले दो गाइड्स को पकड़ लिया गया था, जिन्होंने पूछताछ में पाकिस्तान का हाथ होने की जानकारी दी थी।
फूड ट्रक के रूप में देश में बढ़ रही है खाने-पीने की नई संस्कृति
इसके बात भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और 21 सितंबर को उन्हें पाकिस्तान में आधारित आतंकी संगठनों के शामिल होने का ब्यौरा देते हुए विरोध पत्र दिया गया था। पाकिस्तान ने इस मामले में अपना हाथ होने की बात से इंकार किया और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने भाषण में कश्मीर के मामले के सबसे ऊपर उठाया।
इसी समय सैन्य कार्रवाई करने का विचार रूप लेने लगा था। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने 22 सितंबर को मोदी, पर्रिकर और डोभाल को नियंत्रण रेखा पर स्ट्राइक के विकल्पों पर जानकारी दी। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह भी रक्षा मंत्रालय के वार रूम में उपस्थित थे।
इस समय तक, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अपने सभी रडार सक्रिय था और अपने बलों को हाई अलर्ट पर थे। तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ विकल्पों पर विचार करने के बाद में सर्जिकल स्ट्राइक का विकल्प 23 सितंबर को चुना गया था। इसका फैसला होने के बाद में डोभाल, सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह और योजना को अंजाम देने वाले महत्वपूर्ण लोगों ने अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया।
महिलाओं के वर्जिनिटी टेस्ट की मांग करने वाले सांसद पर महिलाओं का रोष
सभी प्रत्यक्ष मिलकर या केवल अत्यधिक सुरक्षित लाइनों के जरिये बात कर रहे थे। पाकिस्तानी राजनीतिक नेतृत्व और सैन्य अधिकारियों पर लगातार नजर रखी गई। स्ट्राइक की योजना मोदी की अध्यक्षता में कुछ बैठकों में तय की गई।
सेना प्रमुख ने अपने उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा को 1, 4 और 9 पैराशूट के विशेष बलों के सैनिकों को अलग रखने और कार्रवाई के लिए तैयार करने का जिम्मा सौंपा। हमला करने के लिए दस्ते का निर्माण 24 सितंबर को शुरू हुआ।
इस बीच, नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑपरेशन (एनटीआरओ) ने भारतीय उपग्रहों प्रोग्राम किया, जीपीएस निर्देशांक और लिंक-अप का उपयोग कर टार्गेट का पता किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए हेलमेट पर कैमरे लगाकर भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन को पूरा किया, जिसका वीडियो भी है। मगर, आम जनता के लिए इसे जारी नहीं किया गया है।