• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal CM: हिमाचल के 15वें सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री पहले उप मुख्यमंत्री, देखिए फोटो-वीडियो

Himachal New CM Sukhvinder Singh Sukhu Oath LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 11 Dec 2022 07:30:47 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Dec 2022 01:44:01 PM (IST)
Himachal CM: हिमाचल के 15वें सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री पहले उप मुख्यमंत्री, देखिए फोटो-वीडियो
HP Swearing-in LIVE Update:

Himachal New CM Sukhvinder Singh Sukhu Oath LIVE: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब हिमाचल में उप-मुख्यमंत्री ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे। नीचे देखिए फोटो वीडियो। शपथ ग्रहण से पहले सुक्खू ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की। साथ ही कहा कि प्रतिभा सिंह हमारी नेता हैं। भाजपा चाहती है कि कांग्रेस में फूट हो, लेकिन हम सब साथ-साथ हैं। पढ़िए लाइव अपडेट

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

Himachal New CM Sukhvinder Singh Sukhu Oath LIVE:

शिमला पहुंचे राहुल गांधी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, 'हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे।' इस पर राहुल गांधी ने कहा, 'बधाई हो'।

naidunia_image

शिमला हवाई अड्डे पर राहु गांधी और प्रियंका वाड्रा

naidunia_image

naidunia_image

बता दें, हिमाचल प्रदेश चुनावों सीटों में से 40 पर जीत दर्ज करने के बाद भी हिमाचल अगली सरकार के लिए पार्टी को जद्दोजहद करना पड़ रही थी। सवाल यही था कि मुख्यमंत्री कौन होगा?

शनिवार को उस समय तस्वीर साफ हो गई, जब कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तय हुआ कि मुकेश अग्निहोत्री के रूप में राज्य में पहली बार डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री की रेस में थी, लेकिन अब उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व और विधायक दल के फैसले से वे संतुष्ट हैं और सभी मिलकर हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काम करेंगे।


Sukhwinder Singh Sukhu: मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्या बोले सुखविंदर

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित किए जाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, मैं यहां 'दिल जीतने' और अपनी पार्टी द्वारा किए गए सभी चुनावी वादों को पूरा करने के लिए हूं।‘ 'मैं एक सामान्य परिवार से हूं और 17 साल की उम्र में जमीनी स्तर से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं सोनिया गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और राहुल गांधी जी और खड़गे जी का आभार व्यक्त करता हूं और राज्य के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।' हिमाचल कांग्रेस में सुक्खू का कद बड़ा है। वे चार बार के विधायक और कांग्रेस की राज्य चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हैं।