गुजरात में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारों तरफ मची अफरा-तफरी; दमकल की 15 गाड़ियां पहुंची
गुजरात के भरूच में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए मौके पर तुरंत ही 15 गाड़ियां दमकल की पहुंच गई।
Publish Date: Sun, 14 Sep 2025 10:47:50 AM (IST)
Updated Date: Sun, 14 Sep 2025 11:18:21 AM (IST)
फैक्ट्री में लगी भीषण आग। (फोटो- एजेंसी)एजेंसी, भरूच। गुजरात के भरूच में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए मौके पर तुरंत ही 15 गाड़ियां दमकल की पहुंच गई। अभी तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।
संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भरूच के GIDC में बनी हुई है। इस कंपनी में लगी आग ने धीरे-धीर एक बड़े हिस्से को प्रभावित कर दिया। आग इतनी भीषण लगी कि इसकी धुएं की लपटें किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी।
आग ने फैक्ट्री में काफी नुकसान किया है। अभी तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।