
पटना। पति-पत्नी के झगड़े का यह खौफनाक अंजाम किसी ने नहीं सोचा था। पत्नी के मायके चले जाने से आक्रोशित पति ने एक साजिश रची और वहां जाकर उसकी काट-काटकर हत्या कर दी।
इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पति को इतना पीटा कि उसकी भी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह खैफनाक वारदात वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना गांव में आज हुई। जानकारी के अनुसार पप्पू और रेखा की शादी 14 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।
दोनों के बीच आए दिन होने वाले झगड़े से परेशान रेखा को उसके ससुर ने एक महीने पहले मायके पहुंचा दिया था। यह बात उसके पति पप्पू को नागवार गुजरी। उसने एक खौफनाक साजिश रची और 10 दिनों पहले ससुराल आ गया।
रियो की परीक्षा के बाद दीपा अब देंगी पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा
बुधवार की रात को पप्पू ने अपनी साजिश को अंजाम दिया। रात के 12 बजे उसने पत्नी को घर के पीछे चलने को कहा। पति के साथ रेखा घर के पीछे चली गई। वहां पप्पू ने पहले से छुपाकर रखे तेज धार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया।
रेखा की चीख सुनकर परिवार के लोग व पड़ोसी जब तक पहुंचे, तब तक पप्पू ने उसके गला, पैर और हाथ काट दिए थे। पत्नी की हत्या के बाद वह पास के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने रात में ही पप्पू की तलाश शुरू की। उसे खेत से पकड़ लिया गया।
विभाजन से पहले भारत-पाक एक थे, लेकिन किताबों में इतिहास है अलग
इसके बाद उग्र लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। गुरुवार सुबह तक उसे पीटा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाया। पुलिस गंभीर रूप से घायल पप्पू को इलाज के लिए हाजीपुर ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।