
हैदराबाद। हैदराबाद के एक ब्लड बैंक के ऊपर टि्वटर यूजर्स ने रोष जाहिर किया है। दरअसल, ब्लड बैंक की ओर से ट्वीट किया गया था कि उसे उच्च जाति के ओ पॉजिटिव डोनर की तलाश है।
इसके बाद जाति आधारित भेदभाव को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा तेज हो गई। जाति आधारित भेदभाव एक सामाजिक बुराई है, जिसे खत्म किया जाना चाहिए। टि्वटर हैंडल @bloodplusapp रक्त दाताओं का एक समूह है। गुरुवार को इससे एक ट्वीट किया गया कि एक बच्चे को खून की जरूरत है जो काम्मा जाति के रक्त दाताओं का हो।
दही हांडी पर बोली शिवसेना, अदालतें न पार करें आस्थाओं की लक्ष्मण रेखा
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में काम्मा जाति को शक्ितशाली उच्च जाति में माना जाता है। इस ट्वीट के साथ ही एक मोबाइल नंबर दिया गया था, जिससे मैक्स क्योर हॉस्पिटल में भर्ती बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया जा सकता था। सोशल मीडिया के अधिकांश यूजर्स ने इस मांग की अलोचना की।
इसके बाद ग्रुप ने ट्वीट को डिलीट कर दिया और मांफी मांगते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें कहा कि उसे एक अज्ञात व्यक्ित की ओर से ट्वीट मिला था और उसकी पुष्टि किए बिना पोस्ट कर दिया गया।
गोपीचंद ने कैसे किया पीवी सिंधु को तैयार
मैक्स केयर अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्िट की कि कुछ लोगों ने अस्पताल में संपर्क किया और उन्होंने खासतौर पर कम्मा जाति के बारे में नहीं बताया। ब्लड प्लस ग्रुप के मैनेजर ने इसे एक गलती बताया।
यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब जातिवाद को लेकर देश पूर्वाग्रह का सामना कर रहा है और कई जगहों पर दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।