Hyderabad Fire: हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 4 लड़कियों समेत 6 की मौत
Hyderabad Fire: दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो 13 लोग अंदर फंसे थे, जिनमें से 7 को सुरक्षित बचा लिया गया।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 17 Mar 2023 07:55:39 AM (IST)
Updated Date: Fri, 17 Mar 2023 07:55:39 AM (IST)
Hyderabad Fire Hyderabad Fire: बीती रात हैदराबाद की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में कई दफ्तर हैं, जहां रात में भी लोग काम कर रहे थे। अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। दम घुटने के कारण मौत होना माना जा रहा है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ की हालत खराब है।
पीड़ितों ने कथित तौर पर घने धुएं के कारण दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसका नाम स्वप्नलोक है। यहां तीसरी मंजिल पर आग लगी, जो बाकी मंजिलों पर फैल गई। आग लगने की पहली सूचना शाम साढ़े सात बजे मिला। शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो 13 लोग अंदर फंसे थे, जिनमें से 7 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि अन्य 6 ने दम तोड़ दिया।
उत्तर क्षेत्र डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया, 'अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। आग लगने के समय ये लोग अंदर थे। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनका हालत गंभीर हो गई थी और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए थे। हमने 7 को बचा लिया है।'