
हैदराबाद। राचाकोंडा पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया और पांच पीड़ितों उनके चंगुल से छुड़ाया। बचाई गई लड़कियां हरियाणा और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक दिल्ली की रहने वाली महिला भी शामिल है, जिसका प्राची शर्मा बताया जा रहा है। इसके अलावा दसारी प्रभाकर, नागेश वर्मा और रवि वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरोह www.locanto.in के जरिये सेक्स रैकेट को चलाता था। WhatsApp पर तस्वीरें भेजने के बाद गिरोह लड़कियों का चयन करता था और उन्हें फ्लाइट से हैदराबाद बुलाया जाता था, जहां उन्हें फाइव स्टार होटल में ठहराया जाता था।
अस्पताल के बिस्तर से भी शासन की लगाम अपने हाथों में रखती हैं जयललिता
पुलिस ने आरोपियों के पास के 32,000 रुपए और 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस को प्रभाकर का नंबर मिल गया था और इसके बाद में उससे संपर्क किया गया। गुप्त अभियान में एक कांस्टेबल ने उसके साथ एक सौदा कर लिया और एक लड़की को रामनाथपुर में भेजा गया था।
पुलिस को आगे की जांच में पता चला कि रैकेट को रंजीत नाम का एक शख्स चलाता है, जो फिलहाल फरार है। वह एक साल से ऑनलाइन सेक्स रैकेट के धंधे में है।
पत्नी का सपना पूरा करने के लिए खर्च कर दिए दो अरब रुपए
बताया जा रहा है कि पांच दिन के भुगतान के आधार पर वह दिल्ली से लड़कियों को बुलवाता था। इसके लिए हर लड़की को 50,000 रुपए प्रति सप्ताह के हिसाब से भुगतान किया जाता था। इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया जाता था।