
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले तीन ओलंपिक खेलों का एक्शन प्लान तैयार करने के लिए टास्क फोर्स के गठन की घोषणा का ऐलान किया है। इसके बाद दीपा करमाकर ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।
दीपा ने कहा कि, 'मैं सर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, मुझे आशा है कि हम आने वाले ओलंपिक खेलों में कई पदक प्राप्त करेंगे। पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, 2020 के टोक्यो तथा 2024 और 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए एक्शन प्लान बनाने के लिए जल्द ही टास्क फोर्स गठित की जाएगी। देश-विदेश के खेल विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया जाएगा।
अब भी हाजी अली दरगाह में क्यों नहीं जाना चाहती मुस्लिम महिलाएं