• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस कुंड के सामने ताली बजाने पर निकलता है पानी, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

इसकी एक और खासियत है यहां सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा पानी निकलता है। इस कुंड को दलाही कुंड कहते हैं।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 09 Jan 2018 08:34:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jan 2018 03:33:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इस कुंड के सामने ताली बजाने पर निकलता है पानी, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

मल्टीमीडिया डेस्क। आपने बहुत से जल कुंड के रहस्यों के बारे में सुना होगा। किसी कुंड के जल से रोग ठीक हो जाते हैं, तो किसी कुंड का जल भविष्य में होने वाली आपदाओं का संकेत देता है। भारत में ऐसे बहुत सारे जल कुंड हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं।

ऐसा ही एक रहस्मय कुंड झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इस कुंड को दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है।इसकी सबसे खास बात ये है कि अगर आप इस कुंड के सामने आप ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ही निकल आएगा। इस कुंड में पानी इतनी तेजी से निकलता है कि जिसे देखकर लगता है कि जैसे पानी उबल रहा हो।


इसकी एक और खासियत है यहां सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा पानी निकलता है। बोकारो से 27 किलोमीटर दूर इस अनोखे कुंड में नहाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस कुंड पर कई वैज्ञानिकों ने शोध किया कि आखिर यहां पानी आता कहां से है, मगर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

पूरी होती है मन्नत

लोगों का मानना है कि कुंड के सामने जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह पूरी होती है। इसमें एक बार नहा लेने से कभी भी कोई भी त्वचा से संबंधित रोग नहीं होता है। इस कुंड से निकलने वाला पानी जमुई नामक नाले से होता हुआ गर्गा नदी में जाता है।

ये कुंड कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। इस जलाशय का पानी एकदम साफ है और ये औषधीय गुणों से भरा हुआ है।

संक्रांति में लगता है मेला

वर्ष 1984 से यहां हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। कुंड के निकट दलाही गोसाई का देव स्थान है। यहां हर रविवार को श्रद्धालु आते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।