
दिसपुर। असम के शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बड़ा बयान देकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। बीते 23 सालों तक कांग्रेस से जुड़े रहने वाले सरमा ने इसी साल भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को फिर से उबरना है, तो सोनिया गांधी को विदा करना होगा।
इसके साथ ही राहुल गांधी को जिला परिषद स्तर पर जाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के पास ऐसी कोई चुंबकीय ताकत नहीं है, जिसके चलते लोग उनकी ओर खींचे चले आते हैं। उनके पास चमचे हैं और परिवार के वफादार हैं।
सिंधु को मिला आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की दुश्मनी का फायदा, जानिए कैसे
उन्होंने यह बात अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के ‘आइडिया एक्सचेंज’ कार्यक्रम के दौरान कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कि कांग्रेस मेरिट सिस्टम शुरू करती है, तो वह जिंदा रह सकती है।
सरमा ने कहा कि राहुल गांधी अपने काम को लेकर गंभीर नहीं हैं। वे अनिच्छुक राजनेता लगते हैं, जिन्हें किसी मामले में कोई खास दिलचस्पी नहीं रहती है। वह आप से बात करेंगे और फिर अचानक से जिम चले जाएंगे। एक दिन में आप पांच-छह बार जिम चले जाते हैं, तो इससे कार्यकर्ताओं को आप पर विश्वास नहीं होता है।
इस गांव में ईद की तरह धूमधाम से जन्माष्टमी मनाते हैं मुस्लिम
आप उनसे बात करेंगे और वे कुत्ते से खेलेंगे। मैंने करीब तीन साल तक उन्हें करीब से देखा। सुबह राहुल कहेंगे कि आपको भव्य लाइफस्टाइल छोड़नी चाहिए, लेकिन शाम को खुद ही एग्जीक्यूटिव क्लास में अमेरिका चले जाएंगे। वे कांग्रेस को आगे नहीं ले जा सकते।
सरमा इसी साल असम चुनाव से नौ महीने पहले भाजपा में शामिल हुए थे। वह असम कांग्रेस में मंत्री भी रहे थे। असम में भाजपा की जीत में उनका बड़ा योगदान रहा था। अमित शाह ने उन्हें वर्तमान में नॉर्थईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस की जिम्मेदारी दी है, जिसके जरिये भाजपा उत्तर-पूर्व में अपनी पैठ बनाना चाहती है।